Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > ग्वालियर

One-Day Cricket Tournament Marathi Cricket Club

एक दिवसीय मराठी भाषी क्रिकेट स्पर्धा 2026 का भव्य समापन

एक दिवसीय मराठी भाषी क्रिकेट स्पर्धा 2026 का भव्य समापन हुआ। मराठी क्रिकेट क्लब और रानी लक्ष्मीबाई टीम ने पुरुष और महिला वर्ग में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द सीरीज नितिन जाधव रहे।


एक दिवसीय मराठी भाषी क्रिकेट स्पर्धा 2026 का भव्य समापन

ग्वालियर। मराठी खेल एवं सांस्कृतिक आयोजन समिति द्वारा आयोजित 1 दिवसीय मराठी भाषी क्रिकेट स्पर्धा–2026 का भव्य समापन दिनांक 1 मार्च 2026, रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस स्पर्धा में कुल 8 पुरुष टीमों एवं 2 महिला टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पुरुष वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मराठी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मराठा वारियर्स को पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं महिला वर्ग के फाइनल में रानी लक्ष्मीबाई टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जय जिजाऊ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

पूरी श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नितिन जाधव को "मैन ऑफ द सीरीज" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके सर्वांगीण खेल ने दर्शकों और आयोजकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। स्पर्धा में सभी खिलाड़ियों ने अत्यंत उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया। मैदान पर जोश और ऊर्जा का माहौल बना रहा, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बना।

height=1006

अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका समीर टट्टू, पंकज खोले, विजय मोघे एवं मती हेमा रांझणगांवकर ने निभाई। साथ ही इस कार्यक्रम में स्कोरर के रूप में कुमारी हनी एवं ऋतु ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सटीक एवं व्यवस्थित स्कोरिंग कार्य के कारण पूरे आयोजन का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हो सका।

आयोजन समिति के सदस्यों में सचिन गोठनकर, योगेश रेवड़ीकर, गौरव नाईक, गिरीश तारे, रवि कल्याणकर, उपेंद्र कस्तूरे, डॉ. तुषार घोड़के, मुकुंद लघाटे, दीपक देव, हिमांशु मोघे, ऐश्वर्य जोशी, चित्रांश रत्नपारखे, प्रशांत नाईक, वैभव मोघे, सौरभ, वैभव एवं विनायक का विशेष योगदान रहा।

आयोजन समिति ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में और भी भव्य एवं व्यापक स्तर पर स्पर्धा आयोजित करने की घोषणा की। यह स्पर्धा न केवल खेल प्रतिस्पर्धा का मंच रही, बल्कि मराठी भाषी समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक एकता को सशक्त बनाने का भी एक सफल प्रयास सिद्ध हुई। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विवेक खेड़कर, प्रांशु शेजवलकर, इंद्रोजी राव कदम, राजेंद्र बांदिल, मती नंदनी गणपुले, राजेंद्र टेंबे, किरण कल्याणकर, निशिकांत सुरंगे, संजीव पोतनीस, बालराजे शिंदे, मोहित जाट एवं अजय तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।