Breaking News
  • पीएम मोदी इजराइल दौरे से लौटे: दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए
  • AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल
  • MP विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन: कांग्रेस विधायक ने किया शीर्षासन
  • क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन: नोएडा से अलीगढ़ पहुंचा शव
  • बांके बिहारी को लगा रंग: वृंदावन में विदेशियों ने भी खेली होली
  • दिल्ली शराब नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया CBI केस में बरी

होम > अन्य

इस साल होली पर 65 मिनट के लिए नजर आएगा ‘ब्लड मून’ का खास नजारा, जानिए कहां देख सकेंगे

इस साल होली पर 65 मिनट के लिए नजर आएगा ‘ब्लड मून’ का खास नजारा, जानिए कहां देख सकेंगे

14 मार्च को यह दुर्लभ घटना घटित होगी जो सालों में एक बार ही देखने के लिए मिलती हैं।


इस साल होली पर 65 मिनट के लिए नजर आएगा ‘ब्लड मून’ का खास नजारा जानिए कहां देख सकेंगे

Blood Moon On Holi 2025: होली का त्योहार आने में जहां पर कुछ दिन शेष बचे है वहीं पर इस दिन को शानदार बनाने के लिए इस बार आपको ब्लड मून का नजारा देखने के लिए मिलेगा। 14 मार्च को यह दुर्लभ घटना घटित होगी जो सालों में एक बार ही देखने के लिए मिलती हैं। जानिए भारत और दुनिया के किस हिस्से में कैसे दिखेगा ब्लड मून चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

क्या होता है blood Moon

आपको बताते चलें कि, ब्लड मून ब्रह्माण्ड की वह स्थिति होती है जब चंद्रग्रहण के दौरान चांद का लाल रंग का दिखाई देता है। कहते हैं कि, आमतौर पर ये तब होता है जब पृथ्वी की परछाई सूर्य की रोशनी को रोक देती है, लेकिन वातावरण में मौजूद धूल, गैस और अन्य कणों की वजह से लाल रंग की किरणें चांद तक पहुंच जाती हैं. इस वजह से चंद्रमा गहरे लाल रंग का दिखाई देता है. इस लाल रंग की वजह से ही इसे ब्लड मून कहा जाता है।

कब देख पाएंगे ब्लड मून का नजारा

पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ आपको आसमान में ब्लड मून का नजारा देखने के लिए मिलेगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 09:29 बजे से होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगी. इसी बीच 14 मार्च को सुबह 11:29 मिनट से लेकर दोपहर 1:01 मिनट तक ‘ब्लड मून’ दिखाई देगा. इस समय चंद्र देव 65 मिनट तक लाल रंग के नजर आएंगे।

कहां स्पष्ट नजर आएगा ब्लड मून का नजारा

आपको बताते चलें कि, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अधिकांश अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया के शहरों में देखा जाएगा। लेकिन भारत में दिन होने की वजह से आसानी में भारत के लोग ब्लड मून नहीं देख पाएंगे।

Related to this topic: