Breaking News
  • पीएम मोदी ने गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु और IIM का उद्घाटन किया
  • IND-PAK मैचः हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान बोले- जवाब मैदान पर देंगे, सूर्या ने कहा- 24 घंटे बाद देखेंगे
  • UP STF लखनऊ ने 4 तस्करों को अरेस्ट कर 92 लाख का गांजा जब्त किया
  • गुजरात को मिली छठी वंदे भारत एक्सप्रेस, असारवा-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी
  • सीरिया में इस्लामिक स्टेट पर अमेरिका का बड़ा प्रहार, 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले
  • केरल के सबरीमला मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई

होम > अन्य

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर कहर: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर कहर: बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस यात्रियों को रौंदा, 6 की मौत, 1 घायल। हादसे की पूरी जानकारी पढ़ें।

मथुरा एक्सप्रेस-वे पर कहर बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने कुचला 6 की दर्दनाक मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब स्लीपर बस से उतरे यात्री सड़क किनारे खड़े थे और पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। 

 कैसे हुआ हादसा?

दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात के रसूलाबाद जा रही स्लीपर बस शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-88 के पास रुकी।

 ग्रीन जोन की अनदेखी बनी हादसे की वजह

यात्रियों ने बाथरूम के लिए बस रुकवाने को कहा। ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे के निर्धारित ग्रीन जोन की बजाय सड़क किनारे ही बस रोक दी। कुछ यात्री नीचे उतरकर सड़क के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलता चला गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।

 लाशें सड़क पर, पहचान कपड़ों से

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर शव बिखरे पड़े थे। कुछ मृतकों के चेहरे बुरी तरह कुचल गए थे, जिससे पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। परिजनों ने स्वेटर और कपड़ों के आधार पर अपनों की शिनाख्त की।

कुछ ही देर में एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। मृतकों में कोई बेटी के जन्मदिन पर घर जा रहा था, तो कोई महीनों बाद परिवार से मिलने। एक मृतक के बेटे ने बताया कि रात 10 बजे पिता से बात हुई थी, लेकिन सुबह 3 बजे फोन आया एक्सीडेंट हो गया। किसी का चेहरा इतना क्षत-विक्षत था कि भाई ने सिर्फ़ स्वेटर देखकर पहचान की।



हादसे में जान गंवाने वाले सभी छह पुरुषों की पहचान हो चुकी है:

 सोनू उर्फ पुष्पांक (32) – औरैया

 देवेश (32) – बस्ती

 असलम (27) – कन्नौज

 संतोष (46) – दिल्ली

 अनुराग (27) – औरैया

 प्रमोद (35) – फिरोजाबाद

एक घायल यात्री का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिया है।

Related to this topic: