Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > महाकुंभ 2025

Maha Kumbh में उमड़ी भक्तों की भीड़, आज महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा 144 साल बाद आया महाकु

Maha Kumbh में उमड़ी भक्तों की भीड़, आज महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा 144 साल बाद आया महाकुंभ

maha kumbh में उमड़ी भक्तों की भीड़ आज महाशिवरात्रि के दिन समाप्त हो जाएगा 144 साल बाद आया महाकुंभ

Maha Kumbh : महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। आज, 26 फरवरी 2025 को महाकुंभ में स्नान करने का अंतिम है। शिवरात्रि के दिन ही 144 साल बाद आया महाकुंभ समाप्त होने जा रहा है। इसे देखते हुए भारी संख्या में लोग महाकुंभ पहुंचे हैं।

बताया जा रहा है कि, भारी भीड़ देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। महाशिवरात्रि पर पवित्र स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर स्थित नियंत्रण कक्ष से महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

एसएसपी महाकुंभ राजेश द्विवेदी कहते हैं, "कोई भी इस अवसर को चूकना नहीं चाहता। प्रयागराज शहर के लोग भी बड़ी संख्या में इस स्नान में आ रहे हैं। यही कारण है कि आधी रात से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। हमारी योजनाओं की वजह से बहुत सुविधाजनक तरीके से लोगों का आना-जाना हो रहा है और महाशिवरात्रि पर इस अवसर का हिस्सा बनकर सभी खुश हैं। वे महाकुंभ क्षेत्र में स्थित शिव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में आ रहे हैं। आज तक 65 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है।"

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज' केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और आस्था का अद्वितीय संगम भी है। आज पूरी दुनिया 'एकता के महाकुम्भ' में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के दर्शन कर रही है। 13 जनवरी से आरंभ हुए महाकुम्भ का आज अंतिम मुख्य स्नान है। भगवान शिव के भक्त आज महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातः काल से ही पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। हर हर महादेव के उद्घोष से सारा वातावरण गुंजायमान है।

Related to this topic: