Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

शोपियां में आतंकियों के मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद

शोपियां में आतंकियों के मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद


शोपियां में आतंकियों के मददगार गिरफ्तार हथियार बरामद

शोपियां। शोपियां जिले के खुजीपोरा इलाके से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।सूचना मिलने पर पुलिस ने सेना के जवानों के साथ मिलकर खुजीपोरा और उसके साथ सटे इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान सुरक्षाबल एक मोहल्ले में दाखिल हुए तो वहां छिपे दो युवक उन्हें देखकर भागे। जवानों ने उनका पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। दोनों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एसाल्ट राइफल व उसके तीन मैगजीन, सौ के करीब कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए ओजीडब्ल्यू की पहचान का खुलासा फिलहाल किन्ही कारणों से नहीं किया गया है।पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है । दोनों से जेनपोरा पुलिस स्टेशन में पूछताछ हो रही है।

Related to this topic: