Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

आईपीएल रिकॉर्ड बुक में विराट कोहली का तूफान, धवन को पीछे छोड़ बनाया इतिहास

आईपीएल रिकॉर्ड बुक में विराट कोहली का तूफान, धवन को पीछे छोड़ बनाया इतिहास

आईपीएल रिकॉर्ड बुक में विराट कोहली का तूफान धवन को पीछे छोड़ बनाया इतिहास

Kohli Sets IPL Record for Most Fours: विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के फाइनल में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ पहला चौका लगाते ही उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान कोहली के नाम पहले से ही कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, लेकिन इस मैच में उन्होंने एक बार फिर खुद को रिकॉर्ड बुक में शीर्ष पर साबित कर दिया।

आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की और 3.1 ओवर में काइल जेमिसन की गेंद पर पहला चौका लगाकर टीम को मजबूती दी।

विराट कोहली ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

इस महत्वपूर्ण चौके के साथ ही विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया, जो इस रिकॉर्ड के मुख्य धारक थे।


विराट कोहली ने रिकॉर्ड में बनाया बड़ा अंतर

विराट कोहली ने यह खास उपलब्धि अपने 267वें आईपीएल मैच में हासिल की। अब उनके नाम कुल 769 चौके दर्ज हैं। वहीं दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 222 मैचों में 768 चौके लगाए हैं। इस रिकॉर्ड में तीसरे स्थान पर डेविड वॉर्नर का नाम आता है। कोहली ने इस शानदार प्रदर्शन से रिकॉर्ड में अपना बड़ा बढ़त बना ली है।

Related to this topic: