Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

18 साल बाद हिसाब बराबर! विराट-साल्ट की साझेदारी से KKR को शिकस्त, RCB की 7 विकेट से शानदार जीत.

18 साल बाद हिसाब बराबर! विराट-साल्ट की साझेदारी से KKR को शिकस्त, RCB की 7 विकेट से शानदार जीत...

18 साल बाद हिसाब बराबर विराट-साल्ट की साझेदारी से kkr को शिकस्त rcb की 7 विकेट से शानदार जीत

KKR vs RCB Full Match Highlights:कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KKR ने 174 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे विराट कोहली और फिल साल्ट की दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर RCB ने आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत में गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने भी शानदार योगदान देकर मैच का रुख पलट दिया।

विराट और साल्ट की जोड़ी ने KKR पर बरपाया कहर

विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया और IPL 2025 की शुरुआत उसी अंदाज़ में की, जैसे उन्होंने IPL 2024 खत्म किया था। ऑरेंज कैप विजेता कोहली ने पहले ही मुकाबले में 36 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने फिल साल्ट के साथ मिलकर 95 रनों की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी की, जिसने RCB की जीत की नींव रख दी। साल्ट ने भी 31 गेंदों में 56 रन ठोकते हुए तूफानी अंदाज़ में पारी का आगाज़ किया और पावरप्ले के भीतर ही टीम को 80 रन तक पहुंचा दिया।

वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी अपने विस्फोटक अंदाज़ में 16 गेंदों में 34 रन बनाकर लक्ष्य को और आसान कर दिया। मैच के अंतिम क्षणों में लियाम लिविंगस्टोन ने स्पेन्सर जॉनसन की गेंद पर शानदार चौका जड़ते हुए RCB को जीत दिलाई और टीम के लिए विजयी शॉट खेला।

विराट का दमदार रिकॉर्ड

विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने KKR के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। यह कारनामा उन्होंने अपनी 33वीं पारी में किया। यह दिखाता है कि विराट कोहली लगातार अच्छा खेलते आ रहे हैं। हालांकि, IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं।

अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी की बात करें तो सिर्फ वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ही एक-एक विकेट निकाल पाए। हालांकि, सुनील नरेन को छोड़कर बाकी सभी गेंदबाजों ने काफी महंगे साबित हुए और उनका इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा रहा। गेंदबाजों की इस नाकामी का फायदा RCB के बल्लेबाजों ने उठाया और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।