Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

सबसे महंगे खिलाड़ी का पहला मैच रहा फीका! पहली बार शून्य पर आउट हुए Rishabh Pant...

सबसे महंगे खिलाड़ी का पहला मैच रहा फीका! पहली बार शून्य पर आउट हुए Rishabh Pant...

सबसे महंगे खिलाड़ी का पहला मैच रहा फीका पहली बार शून्य पर आउट हुए rishabh pant

Rishabh Pant got out on zero: आईपीएल इतिहास में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिकने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए डेब्यू बेहद निराशाजनक रहा। अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतरे पंत इस हाई-प्रोफाइल मैच में पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। यह उनके आईपीएल करियर का पहला 'डक' था, जिसे देखकर फैंस हैरान रह गए, लेकिन इसके बावजूद गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड अभी भी सुरक्षित है।

LSG से जुड़े ऋषभ पंत

आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में विशाखापत्तनम में एक खास लम्हा देखने को मिला, जब ऋषभ पंत पहली बार अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान में उतरे। पंत ने पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले उन्होंने इस फ्रेंचाइज़ी से अपना 9 साल पुराना नाता तोड़ लिया। इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। इस रिकॉर्ड बोली के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए और एक नई टीम के साथ अपने सफर की शुरुआत की।

सबसे महंगे खिलाड़ी का पहला टेस्ट रहा फीका

आईपीएल 2025 में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद ऋषभ पंत पर सबकी निगाहें टिकी थीं, लेकिन अपने पहले ही मैच में वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे पंत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए। मिचेल मार्श की विस्फोटक बल्लेबाज़ी के बाद जब पंत 12वें ओवर में बल्लेबाज़ी करने आए, तो वह 14वें ओवर में ही पवेलियन लौट गए। उन्होंने 6 गेंदें खेलीं लेकिन एक भी रन नहीं बना सके। पंत को उनके पुराने साथी कुलदीप यादव ने चतुराई से अपनी स्पिन में फंसाया। लगातार तीन डॉट गेंदों के दबाव के बाद पंत ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बाउंड्री पार नहीं जा सकी और वह कैच आउट हो गए।

गंभीर का रिकॉर्ड रहा कायम

आईपीएल 2016 से लगातार खेल रहे ऋषभ पंत के करियर में यह पहली बार हुआ जब वह शून्य पर आउट हुए। अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पंत इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से डेब्यू कर रहे थे, लेकिन नई टीम के पहले ही मुकाबले में उनका बल्ला खामोश रह गया। उन्होंने 6 गेंदें खेलीं, लेकिन खाता नहीं खोल सके। इसके बावजूद आईपीएल में एक कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा गेंदें खेलकर शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड अब भी गौतम गंभीर के नाम ही दर्ज है। गंभीर 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हुए थे जो आज भी एक अनोखा रिकॉर्ड बना हुआ है।