लगातार 6 छक्के...गेंदबाज और कार दोनों को बनाया निशाना, VIDEO

लगातार 6 छक्के...गेंदबाज और कार दोनों को बनाया निशाना, VIDEO

By : Rashmi Dubey
लगातार 6 छक्के...गेंदबाज और कार दोनों को बनाया निशाना, VIDEO

Riyan Parag hits 6 sixes against KKR: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। कप्तान संजू सैमसन के चोटिल होने के बाद रियान पराग ने टीम की कमान संभाली, लेकिन वे लगातार असफल रहे। हालांकि, जब टूर्नामेंट में राजस्थान का सफर खत्म हो गया तो रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया।

कप्तान रियान पराग पर टिकी थी राजस्थान की आखिरी उम्मीद

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बहुत ही खराब रही। 8वें ओवर में ही टीम ने 71 रन तक 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में कप्तान रियान पराग पर ही टीम की उम्मीदें टिकी हुई थीं। हालांकि, इस सीजन में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था, जिससे किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि वह इस मुश्किल घड़ी में राजस्थान को मैच में वापसी करवा सकेंगे।

मोईन अली की गेंद पर लगाए पाँच छक्के

कुछ देर तक आराम से बैटिंग करने के बाद रियान पराग ने बड़े शॉट्स खेलने का फैसला किया और उनका सबसे बुरा शिकार बने ऑफ स्पिनर मोईन अली। इससे पहले, पराग ने लगातार दो चौके जमाए थे और साफ दिखाई दे रहा था कि वह रंग में आ रहे थे। 13वें ओवर में मोईन अली के खिलाफ पराग ने करिश्मा दिखाया।

ओवर की पहली गेंद पर शिमरॉन हेटमायर ने एक रन लिया और फिर रियान पराग ने मोईन के खिलाफ पांच गेंदों पर लगातार 5 छक्के ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और एक छक्का ऐसा लगा कि स्टेडियम में रखी टाटा कर्व कार पर हल्का सा डेंट भी लग गया।

शतक से चूके रियान पराग

रियान पराग की पारी में एक और धमाका हुआ जब उन्होंने अगले ओवर की दूसरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ एक और छक्का जड़ा। इसके साथ ही राजस्थान के कप्तान ने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के उड़ा दिए और टीम की शानदार वापसी कराई। शतक की ओर बढ़ते हुए रियान की बल्लेबाजी ने टीम की उम्मीदों को एक नई उड़ान दी।

हालांकि, 18वें ओवर में हर्षित राणा ने उनका विकेट हासिल किया और 5 रन से रियान पराग अपने पहले टी20 शतक से चूक गए। रियान ने 45 गेंदों पर 95 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

संबंधित सामग्री

IndVSNZ Test Match: वेलिंगटन में रनों का पहाड़; भारत का विदेश में बना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर, दूसरी पारी शुरू

IndVSNZ Test Match: वेलिंगटन में रनों का पहाड़; भारत का विदेश में बना सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर, दूसरी पारी शुरू

वेलिंगटन टेस्ट में भारत ने नौ विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। यह विदेश में टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। राहुल और पंत के शतकों के साथ कई रिकॉर्ड भी टूटे।

Nov 22, 2026
 एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब और कहां देखें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में रविवार को भारत A और पाकिस्तान शाहीन के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा

Nov 21, 2026
बल्ले से इतिहास की इबारत लिख गए गिल-पंत, WTC में 3000 रनों का अनूठा कीर्तिमान

बल्ले से इतिहास की इबारत लिख गए गिल-पंत, WTC में 3000 रनों का अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट के दो युवा सितारों शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया है।

Nov 21, 2026
KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

KL Rahul Century: विदेशी सरजमीं पर केएल राहुल का ऐतिहासिक शतक, SENA देशों में रचा अनूठा कीर्तिमान

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया है

Nov 21, 2026
Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Breaking News: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत-A की दमदार शुरुआत, नेपाल को 306 रन से हराया

Rising Stars Match Update: राइजिंगि स्टार्स एशिया कप में भारत-ए ने नेपाल को 306 रन के अंतर से हरा दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरे टीम शुरूआत से ही लय में नजर नहीं आई।

Nov 20, 2026