Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

पहली ही गेंद पर छक्का...ऐसा रहा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL डेब्यू – VIDEO

पहली ही गेंद पर छक्का...ऐसा रहा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का IPL डेब्यू – VIDEO

पहली ही गेंद पर छक्काऐसा रहा 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का ipl डेब्यू – video

14 Years old Vaibhav Suryavanshi hits 1st ball six: महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने कमाल कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाते हैं या मोहल्ले में खेलते हैं, वैभव ने आईपीएल जैसे बड़े मंच पर डेब्यू किया और इतिहास रच दिया। वैभव ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर सबको चौंका दिया और दिखा दिया कि आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकते हैं।

सबसे कम उम्र में डेब्यू कर बनाया रिकॉर्ड

जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। महज 14 साल और 23 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रयास रे बर्मन के नाम था, जिन्होंने 16 साल 157 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया था।बता दें कि वैभव सिर्फ इस रिकॉर्ड से संतुष्ट नहीं थे, उन्होंने बल्ले से भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपनी पहली पारी में ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पहली गेंद पर छक्का मारकर किया हैरान

राजस्थान रॉयल्स की ओर से डेब्यू कर रहे वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ा, क्योंकि टीम ने पहले गेंदबाज़ी की थी। जैसे ही बल्लेबाजी की बारी आई, उन्हें ओपनिंग के लिए भेजा गया। सभी की निगाहें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी थीं। जब चौथी गेंद पर उन्हें खेलने का मौका मिला, तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। शार्दुल ठाकुर की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर वैभव ने कदमों का इस्तेमाल करते हुए शानदार कवर ड्राइव खेला और गेंद को सीधा बाउंड्री के बाहर छक्का जड़ दिया। यह आईपीएल करियर की पहली ही गेंद थी, और उस पर इस तरह का छक्का लगाकर वैभव ने मैदान में ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा दिया।

तीन गेंदों में दो छक्के

पहली ही गेंद पर दमदार छक्का लगाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का आत्मविश्वास झलकने लगा था। महज 14 साल की उम्र में ऐसा आक्रामक अंदाज़ देख हर कोई हैरान रह गया, खासकर जब सामने जैसे अनुभवी गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर हों। लेकिन वैभव ने अपने दम पर यह साबित कर दिया कि उन्हें यूं ही मौका नहीं मिला। अगले ओवर में जब आवेश खान गेंदबाज़ी पर आए, तो वैभव ने उनकी तीसरी गेंद को भी लॉन्ग ऑन के ऊपर से भेज दिया सीधा बाउंड्री के पार। सिर्फ तीन गेंदों में दो छक्के जड़कर इस युवा बल्लेबाज़ ने यह साफ कर दिया कि वो लंबे समय तक टीम का हिस्सा बनने का दम रखते हैं और मैनेजमेंट को भी अब उन पर भरोसा जताना होगा।

13 साल की उम्र में राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी को किया शामिल

राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल नवंबर में हुए मेगा ऑक्शन में महज 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में बिकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इसके बाद लंबे समय तक वैभव को अपने डेब्यू का इंतजार था, क्योंकि राजस्थान के शुरुआती 7 मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इस दौरान उन्होंने अपना 14वां जन्मदिन भी मनाया। बता दें कि 19 अप्रैल को कप्तान संजू सैमसन के बाहर होने पर वैभव को मौका मिला और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार डेब्यू कर सबको चौंका दिया।

Related to this topic: