Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

RCB के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास, 14 गेंदों में लगाया सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

RCB के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास, 14 गेंदों में लगाया सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

rcb के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास 14 गेंदों में लगाया सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

Fastest Fifty in IPL 2025: बैंगलोर के खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड को आईपीएल 2025 के शुरुआती मैचों में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने महज 14 गेंदों में सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर सबको हैरान कर दिया। बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और जैकब बेथेल ने भी शानदार अर्धशतक जड़े, लेकिन असली चर्चा रोमारियो शेफर्ड की आक्रामक बल्लेबाजी की रही, जिसने महज 2 ओवर में मैच का रुख बदल दिया।

रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने आखिरी ओवरों में किया कारनामा

3 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही। विराट कोहली और जैकब बैथेल ने अर्धशतक जमाए और टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

बेंगलुरु 200 रन के करीब पहुंचती दिख रही थी, लेकिन जैसे ही दोनों बल्लेबाज आउट हुए, रन गति धीमी पड़ गई और कई विकेट गिर गए। ऐसे में रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी दो ओवरों में चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और बेंगलुरु को एक अच्छा स्कोर दिलवाया।

14 गेंदों में जड़ा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

बैंगलोर के लिए मुश्किल समय में जब टीम 180 रन के करीब पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही थी, रोमारियो शेफर्ड ने मैदान पर कदम रखा और खेल का रुख बदल दिया। 18वें ओवर की पांचवीं गेंद से खेल शुरू करते हुए उन्होंने अगले दो ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। पहले उन्होंने 19वें ओवर में खलील अहमद को 33 रन पर ढेर कर दिया, जिसमें 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे और फिर 20वें ओवर में मथीशा पथिराना को भी नहीं बख्शा।

शेफर्ड ने पथिराना के ओवर में 2 छक्के और 2 चौके लगाए और आखिरी गेंद पर एक और छक्का लगाकर सिर्फ 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह आईपीएल 2025 में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक था।

Related to this topic: