Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ मैच से बाहर...

राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ मैच से बाहर...

राजस्थान की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका स्टार बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ मैच से बाहर

Sanju Samson Ruled Out of RCB Match: 24 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण इस अहम मैच से बाहर हो गए हैं। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन सैमसन इस मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। वह जयपुर में रहकर मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अपनी चोट से उबरने की कोशिश करेंगे।

संजू सैमसन की चोट ने बढ़ाई राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। बैटिंग करते हुए उनकी चोट इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर डग आउट में लौटना पड़ा था। इसी चोट के कारण उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में भी नहीं खेलाया गया था। अब सैमसन इस समय अपनी चोट से उबरने के लिए मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं और बेंगलुरु के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे।

राजस्थान रॉयल्स का बयान

राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक स्टेटमेंट में कहा, "संजू सैमसन वर्तमान में अपनी चोट से रिकवर कर रहे हैं और इस समय जयपुर में टीम के मेडिकल स्टाफ के साथ हैं। इस रिहैब प्रक्रिया के कारण वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। टीम मैनेजमेंट उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है और मैच दर मैच उनकी वापसी पर फैसला लिया जाएगा।"

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मिला था मौका

राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले दोनों मैचों में जीत की स्थिति में आकर भी हार गई थी। कप्तान संजू सैमसन की अनुपस्थिति में टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया, जिन्होंने 20 गेंदों में 34 रन बनाकर अपनी क्षमता का अहसास कराया। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 8 मैचों में से केवल 2 जीत दर्ज की हैं, और टीम के पास सिर्फ 4 अंक हैं। अब राजस्थान के पास प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अगले सभी 6 मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

Related to this topic: