Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

मैदान पर विराट और धोनी की एंट्री पर संकट, क्या रद्द होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला?

मैदान पर विराट और धोनी की एंट्री पर संकट, क्या रद्द होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला?

मैदान पर विराट और धोनी की एंट्री पर संकट क्या रद्द होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

RCB vs CSK: आईपीएल 2025 का 52वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ सीएसके की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी इस मैच को जीतकर अंतिम चार में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। इस सीजन में दोनों टीमों के बीच यह दूसरी भिड़ंत होगी। पिछली बार आरसीबी ने 17 साल बाद चेपक में सीएसके (CSK) को हराकर इतिहास रचा था। हालांकि इस बार मैच पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, जो फैंस के उत्साह को किरकिरा कर सकते हैं।

RCB की प्लेऑफ उम्मीदों को लग सकता है झटका

बेंगलुरु में शनिवार को होने वाले RCB बनाम CSK मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है, जिससे फैंस के साथ-साथ आरसीबी की टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लग सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मैच वाले दिन बारिश की संभावना 70% तक जताई गई है।

बेंगलुरु में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है और इसी कारण दोनों टीमों के ट्रेनिंग सेशन भी प्रभावित हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मैच से एक दिन पहले सिर्फ 45 मिनट ही प्रैक्टिस कर पाई। हालांकि बारिश थमने के बाद खिलाड़ियों ने दोबारा अभ्यास शुरू किया।

RCB ने रद्द किया ट्रेनिंग सेशन

दूसरी तरफ़ बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपना पूरा ट्रेनिंग सेशन रद्द करना पड़ा। हालांकि, बारिश शुरू होने से पहले विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक नेट्स पर बल्लेबाजी की।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था, जिसके चलते वह मैच केवल 14-14 ओवर का ही हो सका था।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें

आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। अब तक खेले गए 10 मुकाबलों में आरसीबी ने 7 जीत दर्ज की हैं और वह 14 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।लीग स्टेज में टीम के अब चार मुकाबले शेष हैं। वह टॉप-2 में जगह बनाने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। ऐसे में अगर बारिश के चलते यह मुकाबला धुल जाता है, तो आरसीबी की रणनीति और प्लेऑफ की स्थिति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

RCB बनाम CSK की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार :

आरसीबी (RCB) : जैकब बेथेल, विराट कोहली, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रजत पाटीदार (कप्तान)।

सीएसके (CSK) : आयुष म्हात्रे, शेख राशिद, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुड्डा,रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)।

Related to this topic: