Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

RCB-KKR मुकाबले पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, जानिए कैसे बदल सकता है प्लेऑफ का समीकरण

RCB-KKR मुकाबले पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, जानिए कैसे बदल सकता है प्लेऑफ का समीकरण

rcb-kkr मुकाबले पर मंडरा रहा बारिश का खतरा जानिए कैसे बदल सकता है प्लेऑफ का समीकरण

RCB Playoff Qualification Scenario IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण एक हफ़्ते के लिए स्थगित किया गया आईपीएल 2025 अब 17 मई से फिर से शुरू होने जा रहा है। इस दौर का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम खराब होने की स्थिति में यह मैच रद्द भी हो सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर मैच नहीं हुआ तो प्लेऑफ की रेस पर इसका क्या असर होगा?

बारिश में फंसा प्लेऑफ का गणित

बैंगलोर और कोलकाता के बीच होने वाला यह मुकाबला प्लेऑफ की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है। फिलहाल आरसीबी 11 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक लेकर मजबूत स्थिति में है। वहीं केकेआर 12 मैचों में सिर्फ 5 जीत के साथ 11 अंक पर है।

अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा, जिससे आरसीबी के 17 और केकेआर के 12 अंक रह जाएंगे। ऐसे में आरसीबी का प्लेऑफ के लिए दावा मजबूत हो जाएगा। वहीं केकेआर का सफर यहीं खत्म हो सकता है। ऐसे में कोलकाता के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति बन गया है।

RCB-KKR मुकाबले पर संकट

17 मई को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आरसीबी और केकेआर के बीच अहम मुकाबले पर मौसम का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, उस दिन बेंगलुरु में बारिश होने की 65 फीसदी संभावना है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम भले ही बेहतरीन हो, लेकिन अगर बारिश जारी रही तो मैच रद्द भी हो सकता है। खास बात यह है कि मैच शाम को खेला जाएगा। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है, जिससे खेल पर असर पड़ सकता है।

Related to this topic: