Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

मैक्सवेल की जगह आया नया ऑलराउंडर, जानिए Mitchell Owen का T20 रिकॉर्ड...

मैक्सवेल की जगह आया नया ऑलराउंडर, जानिए Mitchell Owen का T20 रिकॉर्ड...

मैक्सवेल की जगह आया नया ऑलराउंडर जानिए mitchell owen का t20 रिकॉर्ड

Mitchell Owen IPL 2025: ग्लेन मैक्सवेल के चोटिल होने के बाद पंजाब किंग्स को उनका रिप्लेसमेंट मिल गया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को स्क्वॉड में शामिल किया है। मैक्सवेल चोट और खराब फॉर्म के चलते बाहर हुए हैं। अब सबकी नजरें ओवेन पर हैं, जिन्होंने हाल ही में टी20 में दमदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कौन हैं मिशेल ओवेन और कैसा है उनका T20 रिकॉर्ड...

ग्लेन मैक्सवेल उंगली की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम ने अब आधिकारिक तौर पर उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है।

मैक्सवेल की जगह ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ओवेन इसी साल जनवरी में BBL फाइनल में धमाकेदार शतक लगाकर चर्चा में आए थे, जब उन्होंने महज 42 गेंदों में 108 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

आखिर कौन हैं मिशेल ओवेन (Mitchell Owen)

मिशेल ओवेन का जन्म 16 सितंबर 2001 को ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। 23 साल के इस युवा ऑलराउंडर ने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले ओवेन ने बिग बैश लीग में होबार्ट हुर्रिकेन्स, SA20 में पार्ल रॉयल्स और पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी का प्रतिनिधित्व किया है। अब वह पंजाब किंग्स से जुड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने करियर की नई शुरुआत कर चुके हैं।

BBL से PSL तक दमदार रहा ओवेन का प्रदर्शन

मिशेल ओवेन अब तक 34 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 646 रन बनाए हैं। BBL में उन्होंने 24 मुकाबलों की 21 पारियों में 531 रन बनाए, जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं। उनका बेस्ट स्कोर 108 रन है, जो उन्होंने BBL 2024-25 के फाइनल में सिर्फ 42 गेंदों में 11 छक्के और 6 चौकों की मदद से ठोका था।

इस पारी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला था। PSL में ओवेन ने 6 पारियों में 101 रन बनाए, जबकि SA20 में उनके बल्ले से 3 पारियों में सिर्फ 14 रन ही निकले।

IPL में फ्लॉप रहे मैक्सवेल

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में ग्लेन मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 48 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा। अब टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मिशेल ओवेन को मौका दिया है, जिनसे फैंस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

पंजाब किंग्स की मजबूत स्थिति

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 10 में से 6 मैच जीतकर 13 अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। बता दें कि टीम 3 मैच हार भी चुकी है। वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

पंजाब किंग्स का नेट रन रेट +0.199 है, जो उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को मजबूत करता है। अगर टीम आज धर्मशाला में लखनऊ को हरा देती है, तो वह सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाएगी।

Related to this topic: