Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

ना बहस, ना झगड़ा... फिर भी मुकेश कुमार पर BCCI का एक्शन, जानिए जुर्माने की असली वजह

ना बहस, ना झगड़ा... फिर भी मुकेश कुमार पर BCCI का एक्शन, जानिए जुर्माने की असली वजह

ना बहस ना झगड़ा फिर भी मुकेश कुमार पर bcci का एक्शन जानिए जुर्माने की असली वजह

Mukesh Kumar gets fined by BCCI: आईपीएल में कई बार आपको वहां भी सजा मिल जाती है, जिसकी आपको उम्मीद नहीं होती। किसी से बहस नहीं, कोई झगड़ा नहीं, कोई बल्ला या गेंद नहीं फेंकी। फिर भी बीसीसीआई ने दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पर जुर्माना लगा दिया। आइए जानते हैं ऐसा क्या हुआ कि बीसीसीआई ने मुकेश कुमार पर जुर्माना लगाया...

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मुकेश ने मैच के दौरान क्रिकेट उपकरणों को नुकसान पहुंचाया था, जिसे आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। इसी आधार पर उन्हें सजा दी गई।

मुकेश कुमार पर 10% मैच फीस का जुर्माना

IPL की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार को आचार संहिता की धारा 2.2 के तहत लेवल 1 का दोषी पाया गया है। यह नियम खिलाड़ियों द्वारा क्रिकेट उपकरणों, ड्रेस या मैच से जुड़ी व्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। मुकेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, जिसके चलते उन पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। IPL प्रेस रिलीज के अनुसार, लेवल 1 के उल्लंघन की स्थिति में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

गलती मानी तो मिली सज़ा

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मुकेश कुमार पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आरोप लगाए गए और जुर्माना भी लगाया गया, लेकिन अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह कब और कैसे किया। मैच के दौरान किसी क्रिकेट उपकरण को नुकसान पहुंचाने का न तो कोई वीडियो सामने आया है और न ही किसी बयान की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद मुकेश कुमार ने अपनी गलती स्वीकार की, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

मुंबई के खिलाफ महंगे साबित हुए मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में मुकेश कुमार का प्रदर्शन औसत दर्जे का रहा। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 48 रन लुटा दिए। हालांकि इस दौरान विल जैक्स और तिलक वर्मा के विकेट भी चटकाए। गेंदबाज़ी में महंगे साबित होने के चलते दिल्ली की बैटिंग के वक्त उन्हें केएल राहुल से रिप्लेस किया गया, जिन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा गया। जुर्माने से पहले उनका ये प्रदर्शन भी टीम के लिए चिंता का विषय बना रहा।

Related to this topic: