Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर, डेब्यू मैच में किया था शानदार प्रदर्शन...

मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर, डेब्यू मैच में किया था शानदार प्रदर्शन...

मुंबई इंडियंस का स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2025 से बाहर डेब्यू मैच में किया था शानदार प्रदर्शन

Vignesh Puthur ruled out of IPL : आईपीएल 2025 के बीच मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले पुथुर इंजरी के चलते अब इस सीजन का कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्होंने अपने पहले ही मैच में 3 बड़े विकेट झटके थे, जिनमें उनकी गेंदबाज़ी से एमएस धोनी भी खासे प्रभावित हुए थे। MI ने उनकी जगह लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है।

MI के साथ रहकर करेंगे रिकवरी और फिटनेस पर काम

मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर की चोट को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने बताया कि 22 वर्षीय लेफ्ट आर्म स्पिनर बोन स्ट्रेस रिएक्शन से जूझ रहे हैं, जिससे उनकी दोनों पिंडलियों में तकलीफ है। इसी कारण उन्हें IPL 2025 के पूरे सीजन से बाहर कर दिया गया है।

हालांकि, पुथुर टीम के साथ रहकर रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया जारी रखेंगे। फ्रेंचाइजी ने इस चुनौतीपूर्ण समय में युवा खिलाड़ी का पूरा साथ देने की बात कही है।

विग्नेश पुथुर भले ही मैदान से दूर हो गए हों, लेकिन वो अभी भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े रहेंगे। अब वे फ्रेंचाइजी की मेडिकल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग टीम की निगरानी में अपनी रिकवरी और रिहैब पर फोकस करेंगे। IPL 2025 में पुथुर ने अब तक 5 मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने 18.17 की औसत से कुल 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 9 रही।

विग्नेश की जगह रघु शर्मा को मिला मौका

मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 के बचे हुए मुकाबलों के लिए लेग स्पिनर रघु शर्मा को टीम में शामिल किया है। चोटिल विग्नेश पुथुर की जगह टीम में आए रघु 32 साल के अनुभवी स्पिनर हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पंजाब और पुडुचेरी का प्रतिनिधित्व किया है और फिलहाल पुडुचेरी टीम का हिस्सा हैं। अपने अनुभव और कौशल के दम पर रघु को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

IPL डेब्यू को तैयार रघु शर्मा

रघु शर्मा पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं और मुंबई इंडियंस ने उन्हें RAPP (Registered Available Player Pool) लिस्ट से 30 लाख रुपये की कीमत पर साइन किया है। रघु का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है।

उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 मुकाबलों में 19.59 की बेहतरीन औसत से 57 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट और टी20 प्रारूप में 9 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं। उनके अनुभव और विविधता मुंबई की स्पिन अटैक को मजबूती दे सकते हैं।

Related to this topic: