Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

"बस जिंदा है..." IPL 2025 के आखिरी मैच में धोनी के बयान ने फैंस को किया हैरान

"बस जिंदा है..." IPL 2025 के आखिरी मैच में धोनी के बयान ने फैंस को किया हैरान

"बस जिंदा है" ipl 2025 के आखिरी मैच में धोनी के बयान ने फैंस को किया हैरान

MS Dhoni made a big statement on CSK vs GT Match: आईपीएल 2025 का सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब दौर साबित हुआ। लगातार हार से जूझ रही टीम इस बार पॉइंट टेबल में सबसे नीचे पहुंचने की कगार पर है। ऐसे में सीजन के आखिरी मैच के दौरान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसा बयान दिया जिसने फैंस और क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस बयान में न सिर्फ उनकी फिटनेस की झलक मिलती है बल्कि करियर के आखिरी दौर में चुनौतियों और मानसिक स्थिति को भी बयां किया गया है।

धोनी की ईमानदारी ने छू लिया दिल

गुजरात टाइटंस के खिलाफ सीएसके के आखिरी लीग मैच से पहले टॉस के दौरान जब रवि शास्त्री ने धोनी से उनकी शारीरिक स्थिति के बारे में पूछा तो उनके जवाब ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। 18 साल से आईपीएल खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने साफ शब्दों में कहा, "शरीर अभी जिंदा है।"

उन्होंने माना कि हर साल एक नई चुनौती लेकर आता है। करियर के आखिरी पड़ाव पर शरीर का खास ख्याल रखना पड़ता है। धोनी ने अपनी फिटनेस में योगदान देने वाले सहयोगी स्टाफ का शुक्रिया अदा किया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दौरान ऐसी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब शरीर का सम्मान करना और उसका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है।

धोनी के संन्यास को लेकर बढ़ी अटकलें

महेंद्र सिंह धोनी के हालिया बयान से उनके संघर्ष, समर्पण और जुनून की झलक मिलती है। 43 साल की उम्र में भी वह मैदान पर उतरकर अपनी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह भी साफ है कि अब उनका शरीर पहले की तरह उनका साथ नहीं दे रहा है। धोनी कई बार कह चुके हैं कि वह अपनी फिटनेस के आधार पर ही अपना क्रिकेट भविष्य तय करेंगे। इस सीजन में उनके बल्ले से कोई बड़ा कमाल तो देखने को नहीं मिला, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी और नेतृत्व ने टीम को मानसिक मजबूती जरूर दी है। हालांकि, यह उनका आखिरी सीजन है या नहीं, इस पर उन्होंने अभी तक कोई ठोस संकेत नहीं दिया है।

फैंस के मन में कई सवाल

महेंद्र सिंह धोनी के हालिया बयान ने एक बार फिर उनके भविष्य को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। अब फैन्स के बीच यही सवाल गूंज रहा है कि क्या आईपीएल 2025 धोनी का आखिरी सीजन था? क्या वह अगले साल भी पीली जर्सी में नजर आएंगे? इससे पहले एक पॉडकास्ट में धोनी ने संकेत दिए थे कि वह अपने शरीर को 8 से 10 महीने देंगे, उसके बाद ही वह फैसला करेंगे कि खेलना है या नहीं। अब उनकी बातें साफ इशारा कर रही हैं कि उम्र और फिटनेस उनके करियर के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। ऐसे में सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि उनका अगला कदम क्या होगा।

Related to this topic: