Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

20 साल में पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता, संन्यास की अटकलों ने बढ़ाया सस्पेंस...

20 साल में पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता, संन्यास की अटकलों ने बढ़ाया सस्पेंस...

20 साल में पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता संन्यास की अटकलों ने बढ़ाया सस्पेंस

Dhoni's parents seen in the Stadium: महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है। इसकी वजह बना एक भावुक पल, जब आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में पहली बार उनके माता-पिता स्टेडियम में नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा तो अक्सर मैचों में दिखाई देती हैं, लेकिन उनके पेरेंट्स को इस तरह स्टेडियम में देखना बेहद दुर्लभ है। 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जिसने फैंस के बीच यह चर्चा तेज कर दी कि क्या धोनी अपने करियर का आखिरी सीजन खेल रहे हैं?

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने साफ किया कि धोनी के संन्यास को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता

महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता पान सिंह और देवकी देवी पिछले 20 सालों में कभी भी उनका मैच देखने स्टेडियम नहीं गए। धोनी ने 2004 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और 2007 में भारत को टी20 विश्व कप जिताया। इसके बाद उन्होंने 2011 में देश को वनडे विश्व कप का खिताब भी जिताया, लेकिन इस पूरे दौरान उनके माता-पिता कभी स्टेडियम में नहीं दिखे।

ऐसे में उनका अचानक मैच देखने पहुंचना इस बात की ओर इशारा करता है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। फैंस के बीच यह सवाल गहराता जा रहा है कि क्या माही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं?

धोनी की फिटनेस पर कोच का खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी की फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि धोनी के घुटने अब पहले जैसे मजबूत नहीं रहे, जिसके चलते वह लंबे समय तक दौड़कर बल्लेबाज़ी नहीं कर सकते।

यही वजह है कि धोनी को हर मैच में परिस्थितियों के अनुसार बैटिंग ऑर्डर में उतारा जाता है। लगातार दो हार के बाद फ्लेमिंग ने यह बयान दिया, जिससे माही की शारीरिक स्थिति और भविष्य को लेकर अटकलें और तेज़ हो गई हैं।

सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। अब तक वह 267 मुकाबलों में शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी ने 39.13 की औसत से कुल 5289 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 44 स्टंपिंग और 152 कैच लपकते हुए अपनी चपलता का लोहा मनवाया है। IPL में उनका यह लंबा और गौरवशाली सफर उन्हें एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाता है ।

Related to this topic: