Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

चेन्नई से हिसाब बराबर करने उतरेगी मुंबई, रोहित-बुमराह की धोनी से होगी सीधी भिड़ंत...

चेन्नई से हिसाब बराबर करने उतरेगी मुंबई, रोहित-बुमराह की धोनी से होगी सीधी भिड़ंत...

चेन्नई से हिसाब बराबर करने उतरेगी मुंबई रोहित-बुमराह की धोनी से होगी सीधी भिड़ंत

MI vs CSK Playing 11: पिछले दो मैचों में जीत की लय में चल रही मुंबई इंडियंस अब आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। पहले मैच में मिली हार का बदला लेने का यह सुनहरा मौका होगा। हमेशा हाई वोल्टेज रहने वाला यह मुकाबला इस बार भी फैंस के लिए खास होगा। हालांकि सीएसके की लगातार गिरती फॉर्म मैच की चमक थोड़ी फीकी कर सकती है। वहीं मुंबई जीत की हैट्रिक के साथ टूर्नामेंट में खुद को मजबूती से स्थापित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

जीत की हैट्रिक के साथ बदला लेने को तैयार

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट की धीमी शुरुआत के बाद दमदार वापसी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़कर दो लगातार मुकाबले जीते हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अब अंक तालिका में सातवें स्थान पर है और उसका लक्ष्य न सिर्फ जीत की हैट्रिक लगाना है, बल्कि सीजन की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार का हिसाब भी बराबर करना है।

पिछले मुकाबले में मुंबई के गेंदबाजों ने हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी को बड़े स्कोर से रोका और फिर 163 रन के लक्ष्य को छह विकेट रहते हासिल कर जीत दर्ज की।

स्पिन ट्रैप में उलझ सकती है मुंबई

सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में पिच से स्पिन गेंदबाजों को भरपूर मदद मिली थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसी ही पिच पर खेलना मुंबई के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। सीएसके के पास स्पिन आक्रमण में जबरदस्त अनुभव और गहराई है। टीम के पास शानदार फॉर्म में चल रहे बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद के साथ-साथ रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी विकल्प मौजूद हैं।

नूर अहमद अब तक सात मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं, जिसमें मुंबई के खिलाफ पहले मुकाबले में हासिल की गई तीन विकेट की परफॉर्मेंस भी शामिल है। ऐसे में मुंबई को चेन्नई के स्पिन जाल से बचने के लिए बेहद सतर्क रहना होगा।

फॉर्म में है मुंबई

हालांकि सीजन के पहले मुकाबले में चेन्नई से हार मिली थी, लेकिन मौजूदा फॉर्म के लिहाज से मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। रोहित शर्मा अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं, लेकिन उनकी तेज शुरुआत टीम को आक्रामक रुख अपनाने का मौका दे रही है। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, मगर रियान रिक्लेटन ने टॉप ऑर्डर में अहम योगदान देकर लय बनाए रखी है।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी ने टीम की धार को और पैना किया है। वहीं ट्रेंट बोल्ट भी पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से संतुलित प्रदर्शन किया है। हालांकि डेथ ओवर्स में तेजी से रन बटोरने के लिए टीम को नमन धीर जैसे युवा बल्लेबाज पर भरोसा करना होगा।

एक बार फिर धोनी पर टिकी उम्मीदें

चेन्नई ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पांच विकेट से जीत के साथ अपनी हार का सिलसिला तोड़ा है, लेकिन टीम की सबसे बड़ी कमजोरी अभी भी उसकी बल्लेबाजी बनी हुई है। नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर कमान संभाली है। वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से उनके लिए यादगार रहा है, फिर चाहे वो 2011 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक छक्का हो या पिछले सीजन में चार गेंदों पर 20 रनों की विस्फोटक पारी।

बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए चेन्नई ने अब मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस और मुंबई के होनहार बल्लेबाज आयुष महात्रे को टीम में शामिल किया है। धोनी की कप्तानी में ये दोनों युवा बल्लेबाज टीम को नई ऊर्जा दे सकते हैं।

देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11 :

Mumbai Indians: रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, दीपक चाहर,मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान)।

Chennai Super Kings: रचिन रवींद्र,शेख रशीद, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर,रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज,मथीशा पथिराना,जैमी ओवरटन, खलील अहमद, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)। 

Related to this topic: