Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार ने पहली कप्तानी में दिलाया RCB को खिताब, CM यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार ने पहली कप्तानी में दिलाया RCB को खिताब, CM यादव ने दी बधाई

मध्यप्रदेश के रजत पाटीदार ने पहली कप्तानी में दिलाया rcb को खिताब cm यादव ने दी बधाई

Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 Final: मध्य प्रदेश के इंदौर से ताल्लुक रखने वाले रजत पाटीदार ने आईपीएल 2025 में इतिहास रच दिया। पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी संभालते हुए उन्होंने टीम को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाया। यह आरसीबी के 18 साल के लंबे इंतजार का अंत था और पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर एक नया अध्याय लिख दिया।

सीएम मोहन यादव ने रजत पाटीदार और आरसीबी टीम को दी बधाई

रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "पहली बार विजेता बनने पर RCB टीम को अभूतपूर्व जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इंदौर के रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम की सफलता हम सभी मध्यप्रदेश वासियों के लिए गर्व और उत्सव का क्षण है। क्रिकेट की नई प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है, आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।"

IPL 2025 में पहली बार बना चैंपियन

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 21 मार्च से शुरू होकर रोमांचक मुकाबलों के साथ जारी रहा, जहां रजत को 11 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। साल 2021 से आरसीबी के साथ जुड़े रजत ने टीम को पहली बार 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद IPL फाइनल जीतने में सफलता दिलाई। मध्य प्रदेश के लिए यह गर्व का पल है, क्योंकि राज्य का यह क्रिकेटर सबसे लोकप्रिय टीम आरसीबी को चैंपियन बना सका। फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को मात्र 6 रनों से हराकर पहली IPL ट्रॉफी अपने नाम की।