विराट के सामने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’? दिग्वेश राठी का जवाब हुआ वायरल, VIDEO

विराट के सामने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’? दिग्वेश राठी का जवाब हुआ वायरल, VIDEO

By : Rashmi Dubey
विराट के सामने ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’? दिग्वेश राठी का जवाब हुआ वायरल, VIDEO

Virat Kohli vs Digvesh Singh Rathi: आईपीएल 2025 में लीग चरण का आखिरी मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा, जिससे प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। इस मैच के नतीजे से तय होगा कि क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स का सामना किससे होगा और एलिमिनेटर में कौन सी टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मैच से पहले दिग्वेश राठी उस समय चर्चा में आ गए जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका अगला 'नोटबुक सेलिब्रेशन' विराट कोहली के लिए होगा। उन्होंने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया और अपने मशहूर सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी भी शेयर की।

जुर्माना, बैन और फिर वापसी

लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी अपने 'नोटबुक सेलिब्रेशन' को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लगातार विकेट चटकाने के बाद उनके इस सेलिब्रेशन स्टाइल पर जुर्माना लगाया गया था। इससे पहले पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से उनकी बहस भी हुई थी, जिसके चलते दिग्वेश पर एक मैच का प्रतिबंध लगा। वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल सके, लेकिन अब उनका बैन खत्म हो चुका है और वह आज आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विराट को लेकर दिया चौंकाने वाला जवाब

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए फैन इंटरेक्शन सेशन के दौरान दिग्वेश राठी से उनके चर्चित 'नोटबुक सेलिब्रेशन' को लेकर सवाल पूछा गया। एक फैन ने जानना चाहा कि दिग्वेश यह सेलिब्रेशन क्यों करते हैं? इस पर उन्होंने बताया कि वह हर टूर्नामेंट में एक नोटबुक लेकर जाते हैं और उसमें विकेट लेने वाले बल्लेबाजों के नाम नोट करते हैं।

तभी एक फैन ने चुटकी लेते हुए पूछा कि क्या अगला नाम विराट कोहली का होगा? इस पर दिग्वेश ने हंसते हुए सिर हिलाकर ‘न’ में जवाब दिया। हालांकि उन्होंने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया कि अगर उन्हें विराट का विकेट मिलता है तो वे किस तरह जश्न मनाएंगे। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उनके कोच इस सेलिब्रेशन को लेकर उनसे नाराज़ रहते हैं। फैंस भी उन्हें चेतावनी दे चुके हैं कि विराट के सामने ऐसा करने से बचना चाहिए।

कोच ने नहीं मिलाया हाथ

मीडिया पर दिग्वेश सिंह राठी का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद बताते नज़र आ रहे हैं कि उनके 'नोटबुक सेलिब्रेशन' से कोच खुश नहीं रहते। उन्होंने कहा, “जब मैं ऐसा करता हूं तो कोच मुझसे हाथ तक नहीं मिलाते, क्योंकि उनके मुताबिक इससे टीम को नुकसान होता है।”

एक मैच के प्रतिबंध के बाद अब लग रहा है कि दिग्वेश को भी इस बात का एहसास हो गया है कि ऐसे सेलिब्रेशन से उन्हें और टीम दोनों को नुकसान हो सकता है। माना जा रहा है कि वह अब इसे दोहराने से बच सकते हैं। बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब तक वह करीब 10 लाख रुपये का जुर्माना भर चुके हैं।

RCB के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2025 के लीग चरण का अंतिम मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमों के इरादे बिल्कुल अलग हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वह इस मैच को जीतकर टूर्नामेंट का समापन अच्छे अंदाज में करना चाहेगी।

वहीं आरसीबी के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी टीम अगर आज का मैच जीत जाती है, तो उसे टॉप 2 में जगह मिलेगी और क्वालीफ़ायर 1 में उसका मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा।

अगर लखनऊ यह मुकाबला जीत जाती है, तो पंजाब और गुजरात के बीच पहला क्वालीफायर खेला जाएगा। ऐसे में यह मुकाबला प्लेऑफ समीकरण के लिहाज से बेहद निर्णायक साबित हो सकता है।

संबंधित सामग्री

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL ट्रेड में बड़ा उलटफेर, 27 करोड़ के पंत 15 करोड़ में दिल्ली लौटे, लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे कुलदीप

IPL में बड़े ट्रेड ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की तस्वीर बदल दी है। ऋषभ पंत फिर दिल्ली लौट आए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की जर्सी में नजर आएंगे।

Jun 23, 2026
IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में बड़ा बदलाव, ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी; खराब प्रदर्शन के बाद लिया फैसला

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। फ्रेंचाइजी ने उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया है और नया कप्तान जल्द तय होगा।

May 29, 2026
IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर लखनऊ बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल, PBKS के लिए करो या मरो मुकाबला

IPL 2026: प्लेऑफ से बाहर लखनऊ बिगाड़ सकती है पंजाब का खेल, PBKS के लिए करो या मरो मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला। पंजाब के लिए प्लेऑफ की उम्मीद बचाने का आखिरी मौका।

May 23, 2026
IPL 2026: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज लखनऊ से भिड़ंत

IPL 2026: राजस्थान के लिए करो या मरो मुकाबला, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने आज लखनऊ से भिड़ंत

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आज अहम मुकाबला। प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने के लिए RR को जीत जरूरी।

May 19, 2026
IPL 2026: RCB की जीत से पक्का होगा प्लेऑफ टिकट, पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला

IPL 2026: RCB की जीत से पक्का होगा प्लेऑफ टिकट, पंजाब के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। आरसीबी जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, जबकि पंजाब के लिए करो या मरो की स्थिति है।

May 17, 2026