Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स की जबरदस्त वापसी, मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर मारी बाजी...

लखनऊ सुपर जायंट्स की जबरदस्त वापसी, मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर मारी बाजी...

लखनऊ सुपर जायंट्स की जबरदस्त वापसी मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर मारी बाजी

LSG VS MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 12 रनों से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 203 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने जोरदार कोशिश की, लेकिन आखिरी ओवर तक चले मुकाबले में 191 रन ही बना सकी। सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए शानदार अर्धशतक लगाया लेकिन मिचेल मार्श और एडन मार्करम की अर्धशतकीय पारियां मुंबई पर भारी पड़ीं। इस जीत के साथ लखनऊ ने प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है।

मुंबई की उम्मीदें सूर्या पर टिकी थीं

मुंबई इंडियंस अपना पिछला मैच 8 विकेट से जीतकर आई थी, लेकिन इस बार लखनऊ ने उसके सामने 204 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में विल जैक्स और रायन रिकल्टन ने पारी की शुरुआत की लेकिन दोनों जल्दी ही पवेलियन लौट गए। जैक्स ने सिर्फ 5 रन बनाए। वहीं रिकल्टन 10 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने पारी को संभाला और 69 रनों की अहम साझेदारी की। नमन धीर ने 24 गेंदों में तेजतर्रार 46 रन बनाए। वहीं सूर्या ने 43 गेंदों में 67 रन ठोके। आखिरी के 5 ओवरों में मुंबई को 61 रन चाहिए थे और सेट हो चुके सूर्या के क्रीज पर होने से जीत की उम्मीदें बनी हुई थीं। लेकिन सूर्या का आउट होना मुंबई के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ और यहीं से मैच लखनऊ की पकड़ में चला गया।

शार्दुल ठाकुर का 19वां ओवर बना मैच का टर्निंग पॉइंट

आखिरी दो ओवरों में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे और क्रीज पर हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद थे। ऐसा लग रहा था कि मुंबई यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन क्रिकेट में 19वां ओवर हमेशा निर्णायक साबित होता है और इस बार शार्दुल ठाकुर ने LSG के लिए कमाल कर दिया।

शार्दुल ने 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 7 रन दिए, जिससे आखिरी ओवर में आवेश खान को डिफेंड करने के लिए 21 रन का बड़ा मार्जिन मिला। भले ही आवेश की पहली गेंद पर छक्का पड़ा, लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी की और मुंबई को दबाव में डाल दिया। उनकी सटीक गेंदबाजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 12 रनों से शानदार जीत दिलाई।

Related to this topic: