Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

पूरन के आउट होते ही गोयनका ने ऐसे किया रिएक्ट, Video हो रहा वायरल...

पूरन के आउट होते ही गोयनका ने ऐसे किया रिएक्ट, Video हो रहा वायरल...

पूरन के आउट होते ही गोयनका ने ऐसे किया रिएक्ट video हो रहा वायरल

Sanjiv Goenka Reaction Nichoals Pooran Wicket: आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन अब पिछड़ते नजर आ रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वे महज 9 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनके कुल रन 377 पर रुक गए। इस बीच पूरन के आउट होते ही टीम के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें साई सुदर्शन उनसे 40 रन आगे निकल गए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं।

पूरन के आउट होते ही वायरल हुआ गोयनका का रिएक्शन

निकोलस पूरन ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में 12वें ओवर में अपना विकेट गंवाया। सामने थे मिचेल स्टार्क जो इस वक्त बेहतरीन लय में गेंदबाजी कर रहे हैं। ओवर की दूसरी गेंद पर पूरन ने शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई। जैसे ही गिल्लियां बिखरीं, टीम मालिक संजीव गोयनका का चेहरा लटक गया। कैमरे ने उनका रिएक्शन कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये तीसरा लगातार मुकाबला है जिसमें पूरन बड़ा स्कोर नहीं बना सके। पिछली तीन पारियों में वह सिर्फ 28 रन ही जोड़ पाए हैं।

Related to this topic: