Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

केकेआर ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

केकेआर ने तोड़ा हार का सिलसिला, दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

केकेआर ने तोड़ा हार का सिलसिला दिल्ली को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

DC vs KKR Full Highlights: आईपीएल 2025 के 48वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 14 रनों से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही केकेआर ने दिल्ली को उसके घरेलू मैदान पर मात दे दी। बता दें कि दिल्ली ने प्लेऑफ की रेस में भी अपना दावा मजबूत कर लिया। मैच के हीरो सुनील नरेन रहे, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रघुवंशी-रिंकू की साझेदारी से KKR ने पार किया 200 का आंकड़ा

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के गेंदबाजों पर आक्रामक शुरुआत से दबाव बना दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी ने शुरुआती तीन ओवर में ही 48 रन जोड़ दिए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

खासकर रघुवंशी और रिंकू के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने केकेआर को 20 ओवर में 204 रन तक पहुंचा दिया। दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। वहीं अक्षर पटेल और विप्रज निगम को 2-2 विकेट मिले। चमीरा ने भी एक सफलता हासिल की।

फाफ-अक्षर की पारी बेकार

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। महज 4 रन के स्कोर पर पहला झटका लगने के बाद टीम लगातार दबाव में रही। करुण नायर और केएल राहुल भी टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके। हालांकि, फाफ डुप्लेसी और कप्तान अक्षर पटेल ने कुछ हद तक उम्मीदें जगाईं।

फाफ ने 62 रन की जुझारू पारी खेली। वहीं अक्षर ने 23 गेंदों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए। बावजूद इसके बाकी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा और दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 190 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए।वहीं वैभव अरोड़ा, आंद्रे रसेल और अनुकूल रॉय को 1-1 सफलता मिली।

Related to this topic: