Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

विराट कोहली ने अपने 400वें टी-20 मुकाबले में हासिल की खास उपलब्धि, कोलकाता के खिलाफ जड़ा शानदार

विराट कोहली ने अपने 400वें टी-20 मुकाबले में हासिल की खास उपलब्धि, कोलकाता के खिलाफ जड़ा शानदार अर्धशतक...

विराट कोहली ने अपने 400वें टी-20 मुकाबले में हासिल की खास उपलब्धि कोलकाता के खिलाफ जड़ा शानदार अर्धशतक

Virat Kohli achieved a special feat: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में शानदार पारी खेलते हुए एक खास मुकाम हासिल किया। यह मैच कोहली के टी20 करियर का 400वां मुकाबला था। इस खास मौके पर उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। अब कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

RCB ने पावरप्ले में मचाया धमाल

आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शानदार शतकीय साझेदारी की मदद से KKR ने 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की टीम ने विराट कोहली और फिल सॉल्ट की बेहतरीन ओपनिंग पार्टनरशिप के दम पर जबरदस्त शुरुआत की। पहली बार पारी की शुरुआत करने आए कोहली और सॉल्ट ने KKR के गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया और अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

विराट ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पूरे किए 1000 रन

विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। यह खास रिकॉर्ड उन्होंने अपनी 33वीं पारी में बनाया, जो उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन का प्रमाण है। हालांकि, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी डेविड वॉर्नर के नाम है, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए हैं।

विराट कोहली और डेविड वॉर्नर के बीच टी20 क्रिकेट में रन बनाने की होड़ अब और रोमांचक हो गई है। जैसे ही कोहली ने इस मुकाबले में 28 रन पूरे किए, उन्होंने वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया। मैच से पहले कोहली के टी20 क्रिकेट में 12,886 रन थे, जबकि वॉर्नर के नाम 12,913 रन दर्ज थे। इस पारी के बाद कोहली के कुल टी20 रन 12,945 हो गए हैं। हालांकि कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वॉर्नर अब भी दुनिया की टी20 लीग्स में खेल रहे हैं। वॉर्नर जल्द ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे और उनके पास कोहली को एक बार फिर पीछे छोड़ने का मौका होगा