Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

GT की जीत के बाद भी टीम को लगा बड़ा झटका, बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी पर लगाया भारी जुर्माना, जानें

GT की जीत के बाद भी टीम को लगा बड़ा झटका, बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी पर लगाया भारी जुर्माना, जानें पूरा मामला

gt की जीत के बाद भी टीम को लगा बड़ा झटका बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी पर लगाया भारी जुर्माना जानें पूरा मामला

Ishant Sharma fined by BCCI: शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गिल ने नाबाद 61 रन बनाए। वहीं टीम ने 20 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली। मोहम्मद सिराज की धारदार गेंदबाजी ने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच बनाया। हालांकि मैच के बाद BCCI के फैसले ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि बोर्ड ने इशांत शर्मा पर भारी जुर्माना लगाया है।

दरअसल, इशांत शर्मा पर गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा। इसके चलते बीसीसीआई ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया है। यही नहीं उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है।

BCCI ने लगाया जुर्माना

मैच के बाद आईपीएल की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इशांत शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के चलते मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। यह घटना हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान हुई।

इशांत ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को भी मान लिया। लेवल 1 के उल्लंघन मामलों में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम माना जाता है ।

SRH के खिलाफ फ्लॉप रहे इशांत

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जहां गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को 152 रन पर समेट दिया। वहीं इशांत शर्मा पूरी तरह से बेअसर नजर आए। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 13.25 की इकॉनमी से 53 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं झटका।

दूसरी ओर गुजरात की टीम ने सीजन की शुरुआत हार के साथ की थी जब उसे अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स ने हराया था। हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मैच जीते और अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की हालत खराब होती जा रही है। बता दें पहला मैच जीतने के बाद टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और अब अंक तालिका में सबसे नीचे खिसक गई है।