Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने विराट कोहली को दिया समर्थन, बताया RCB से अपना खास कनेक्शन

ब्रिटेन के पूर्व PM ऋषि सुनक ने विराट कोहली को दिया समर्थन, बताया RCB से अपना खास कनेक्शन

ब्रिटेन के पूर्व pm ऋषि सुनक ने विराट कोहली को दिया समर्थन बताया rcb से अपना खास कनेक्शन

Rishi Sunak RCB: आईपीएल 2025 के फाइनल में जहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करोड़ों फैंस का समर्थन मिल रहा है। वहीं अब टीम को सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में एक और खास नाम जुड़ गया है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक खास तौर पर आरसीबी को सपोर्ट करने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचने वाले हैं। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली यह टीम अब तक खिताब से दूर रही है, लेकिन इसके बावजूद दुनियाभर में इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

बेंगलुरु कनेक्शन ने बनाया टीम का फैन

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने हाल ही में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम है। उन्होंने कहा, "मैं एक बैंगलोर के परिवार से जुड़ा हूं। इसलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मेरी फेवरेट टीम है।" ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। उनका ससुराल बेंगलुरु में है जो RCB का होम ग्राउंड भी है। यही वजह है कि सुनक का इस फ्रेंचाइज़ी से जुड़ाव बेहद खास और व्यक्तिगत है।

क्रिकेट को लेकर ऋषि सुनक का खास जुड़ाव

अपने इंटरव्यू में ऋषि सुनक ने क्रिकेट और खासकर आईपीएल के प्रति अपने प्यार का खुलकर इजहार किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके दिल के बेहद करीब है। जब भी उन्हें समय मिलता है, वह आईपीएल मैच जरूर देखते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बारे में उन्होंने कहा "मैंने देखा है कि आरसीबी के प्रशंसक कितने भावुक हैं। यह टीम सिर्फ एक क्रिकेट टीम नहीं बल्कि एक भावना है।" उनके इस बयान से साफ है कि भारत से उनका रिश्ता सिर्फ पारिवारिक ही नहीं है बल्कि भारतीय क्रिकेट की भावना और लोकप्रियता से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

ऋषि सुनक के पास है विराट कोहली का साइन किया बैट

ऋषि सुनक ने खुलासा किया कि उनके पास विराट कोहली के साइन वाला एक खास बैट है जिसे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उन्हें तोहफे में दिया था। यह उनके लिए न सिर्फ एक यादगार गिफ्ट है बल्कि उनके क्रिकेट प्रेम का भी प्रतीक है।

आईपीएल 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने 13 में से 9 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया और फिर पहले क्वालीफायर में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सुनक ने टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उम्मीद जाहिर की कि RCB इस बार खिताब अपने नाम करेगी।

Related to this topic: