Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

43 की उम्र में भी बिजली जैसी फुर्ती! एमएस धोनी की 'सुपरफास्ट स्टंपिंग' ने मचाया तहलका, इस तरह स

43 की उम्र में भी बिजली जैसी फुर्ती! एमएस धोनी की 'सुपरफास्ट स्टंपिंग' ने मचाया तहलका, इस तरह साल्ट हुए आउट..VIDEO

43 की उम्र में भी बिजली जैसी फुर्ती एमएस धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग ने मचाया तहलका इस तरह साल्ट हुए आउटvideo

MS Dhoni Stumping: IPL 2025 के 8वें मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी फुर्ती और बिजली जैसी तेज स्टंपिंग से फिल साल्ट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। धोनी ने यह कमाल मात्र 0.12 सेकंड में कर दिखाया, जो कि उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का बेमिसाल उदाहरण है। उनकी इस स्टंपिंग को देखकर नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े विराट कोहली भी दंग रह गए।

आरसीबी की पारी की शुरुआत फिल साल्ट और विराट कोहली ने की थी। साल्ट अपने आक्रामक अंदाज में तेज गति से रन बना रहे थे। लेकिन 5वें ओवर की अंतिम गेंद पर नूर अहमद की बॉल पर साल्ट थोड़ा चूक गए और धोनी ने बिना देर किए गिल्लियां बिखेर दीं। फिल साल्ट ने अपनी पारी में 16 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए थे। धोनी की इस शानदार स्टंपिंग ने मैच में रोमांच को और बढ़ा दिया।

गोली की रफ्तार से धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग

IPL 2025 के 8वें मुकाबले में एमएस धोनी ने एक बार फिर से अपनी चमत्कारी विकेटकीपिंग का सबूत पेश किया। नूर अहमद की गेंद पर फिल साल्ट बड़ा शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन गेंद के पूरी तरह संपर्क में नहीं आ सके। गेंद ऑफ साइड की ओर बाहर जा रही थी और साल्ट का पैर क्रीज के ऊपर ही था। जब तक वे अपना पैर वापस क्रीज के अंदर करने की कोशिश करते, तब तक धोनी की बिजली जैसी तेजी ने उन्हें पवेलियन भेज दिया।

धोनी ने इस स्टंपिंग को मात्र 0.12 सेकंड में अंजाम दिया, जो कि उनकी विकेटकीपिंग स्किल्स का एक और शानदार उदाहरण है। इससे पहले भी पिछले मैच में नूर अहमद की गेंद पर धोनी ने इसी अंदाज में सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया था। उनकी ये सुपरफास्ट स्टंपिंग्स दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।


धोनी की स्टंपिंग देख हैरान रह गए विराट कोहली

एमएस धोनी की सुपरफास्ट स्टंपिंग का असर सिर्फ दर्शकों पर ही नहीं बल्कि दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली पर भी देखने को मिला। नूर अहमद की घातक गेंद पर फिल साल्ट को मात्र 0.12 सेकंड में आउट होते देख विराट कोहली पूरी तरह से हैरान रह गए। उनके चौंकने वाला रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने इस मैच में 30 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 2 चौके भी लगाए। हालांकि, उनकी पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और नूर अहमद ने उन्हें भी पवेलियन भेज दिया। लेकिन धोनी की स्टंपिंग के बाद कोहली का रिएक्शन फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related to this topic: