Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

नए कप्तानों के साथ उतरेंगी दिल्ली और लखनऊ, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन...

नए कप्तानों के साथ उतरेंगी दिल्ली और लखनऊ, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन...

नए कप्तानों के साथ उतरेंगी दिल्ली और लखनऊ जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन

DC vs LSG, IPL 2025: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सोमवार, 24 मार्च को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीजन में दोनों टीमों का सफर प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सका था, जिसकी बड़ी वजह कमजोर नेट रन रेट रहा। ऐसे में इस बार दोनों टीमें मजबूत शुरुआत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है और क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दोनों टीमों का आमने-सामने रिकॉर्ड?

आईपीएल में अब तक दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीन बार लखनऊ ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार दिल्ली ने बाजी मारी है। खास बात यह रही कि पिछले सीजन (IPL 2024) में दोनों टीमों की भिड़ंत दो बार हुई थी और दोनों मौकों पर दिल्ली ने शानदार जीत हासिल की थी। पहले मैच में दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से हराया था, जबकि दूसरा मैच लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला था, जिसमें लखनऊ को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा। उस हार के साथ लखनऊ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। हालांकि, इससे पहले खेले गए शुरुआती तीन मैचों में लखनऊ ने लगातार जीत दर्ज की थी।

किन खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी दोनों टीमें

DC : अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस, केएल राहुल, अभिषेक शर्मा/ट्रिस्टन स्टब्स, जेक फ्रेजर मैकगर्क, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टि नटराजन, अक्षर पटेल (कप्तान)।

LSG : एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, अर्शिन कुलकर्णी, अब्दूल समद, डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई,शार्दुल ठाकुर, आकाश सिंह,ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)।