Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

आईपीएल 2025 से बाहर हुआ ऑलराउंडर खिलाड़ी! पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2025 से बाहर हुआ ऑलराउंडर खिलाड़ी! पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी प्रतिक्रिया

आईपीएल 2025 से बाहर हुआ ऑलराउंडर खिलाड़ी पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दी प्रतिक्रिया

Punjab Kings All Rounder : आईपीएल 2025 में खिलाड़ियों के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। पंजाब किंग्स के स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल टूर्नामेंट के अहम स्टेज के पास आते ही चोटिल हो गए। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले मैक्सवेल की चोट के बारे में जानकारी दी। प्रीति जिंटा की को-ओनरशिप वाली पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में मैक्सवेल को 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।

मैक्सवेल की चोट के बारे में बड़ा बयान

इस सीजन में खराब फॉर्म से जूझ रहे ग्लेन मैक्सवेल पर हर मैच के साथ फैंस और एक्सपर्ट्स की नजरें थीं। बुधवार, 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले सभी यह जानने के लिए उत्सुक थे कि क्या मैक्सवेल को खराब फॉर्म के बावजूद प्लेइंग XI में जगह मिलेगी या नहीं। जैसे ही टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता, उन्होंने खुलासा किया कि मैक्सवेल की उंगली में फ्रेक्चर है और वह इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

हालांकि, इस चोट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन अय्यर के बयान से यह स्पष्ट हो गया कि मैक्सवेल अब इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे।

कौन होगा मैक्सवेल का रिप्लेसमेंट?

कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्पष्ट किया कि ग्लेन मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। यानी मैक्सवेल इस टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे, लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं।

इस सीजन मैक्सवेल के प्रदर्शन को देखते हुए यह लगभग तय है कि टीम को रिप्लेसमेंट की जरूरत होगी, ताकि उनकी कमी को पूरा किया जा सके और पंजाब किंग्स आने वाले मैचों में संतुलन बनाए रख सके।

ग्लेन मैक्सवेल का खराब प्रदर्शन

ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो उनकी पिछली सैलरी से 10 करोड़ रुपये कम था। इस सीजन में उनका प्रदर्शन पिछली बार जैसा ही रहा। बल्ले से वह ज्यादा रन नहीं बना सके और केवल 7 मैचों में 48 रन बनाए, जिसमें उनका सबसे बड़ा स्कोर 30 रन था। गेंदबाजी में भी उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए टीम को कई मैचों में मदद की।

Related to this topic: