Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

14 करोड़ के स्टार ने चेन्नई पर बरपाया कहर, IPL 2025 में की विराट कोहली की बराबरी...

14 करोड़ के स्टार ने चेन्नई पर बरपाया कहर, IPL 2025 में की विराट कोहली की बराबरी...

14 करोड़ के स्टार ने चेन्नई पर बरपाया कहर ipl 2025 में की विराट कोहली की बराबरी

CSK VS DC, KL Rahul: टीम बदलते ही केएल राहुल का अंदाज़ भी पूरी तरह बदल गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए धीमी पारियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करने वाले राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होते ही अपने पुराने रंग में वापसी कर ली है। आईपीएल 2025 में धमाकेदार आगाज़ के बाद राहुल ने चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने जलवे बिखेरे और शानदार अर्धशतक जड़ा। बता दें यह इस सीजन का उनका पहला फिफ्टी है।

14 करोड़ के राहुल ने ओपनिंग में दिखाया दम

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस सीजन में धमाकेदार शुरुआत करने वाले केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ साबित कर दिया कि वो अब सिर्फ क्लासिक बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर एग्रेसिव अप्रोच भी अपना सकते हैं। फाफ डुप्लेसी की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने उतरे राहुल पर सबकी नजरें थीं कि क्या वे अपनी धीमी बल्लेबाजी की पुरानी छवि तोड़ पाएंगे। राहुल ने आक्रामक पारी खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई

कोहली की बराबरी पर पहुंचे राहुल

केएल राहुल ने चेन्नई के खिलाफ अर्धशतक जड़कर आईपीएल में एक बड़ा मुकाम छुआ। बतौर ओपनर यह उनका 40वां 50+ स्कोर रहा, जिसके साथ उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। दोनों अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर 69 बार इस लिस्ट में टॉप पर हैं। वहीं शिखर धवन 49 बार के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

दिग्गजों की सूची में हुई एंट्री

केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक और अर्धशतक जमाकर खुद को दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शामिल कर लिया है। वह अब आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल ने अब तक चेन्नई के खिलाफ छह बार अर्धशतक या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। इस सूची में शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और विराट कोहली संयुक्त रूप से टॉप पर हैं, जिन्होंने नौ-नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं रोहित शर्मा ने आठ बार 50+ स्कोर बनाकर इस लिस्ट में चौथा स्थान हासिल किया है।

Related to this topic: