Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू! बीसीसीआई ने 9 टीमों को वेन्यू पर पहुंचने का दिया निर्देश

IPL 2025 का काउंटडाउन शुरू! बीसीसीआई ने 9 टीमों को वेन्यू पर पहुंचने का दिया निर्देश

ipl 2025 का काउंटडाउन शुरू बीसीसीआई  ने 9 टीमों को वेन्यू पर पहुंचने का दिया निर्देश

IPL 2025 Resume Update: आईपीएल 2025 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स को छोड़कर बाकी 9 टीमों को उनके-अपने वेन्यू पर पहुंचने का आदेश दिया है। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई आईपीएल के पुनः आरंभ के लिए एक नया शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहा है। बोर्ड ने सभी टीमों को मौखिक रूप से इसकी सूचना भी दे दी है।

25 मई तक खत्म करने का है लक्ष्य

आईपीएल स्थगित होने के बाद कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे, लेकिन अब फ्रेंचाइजी उन्हें वापस बुलाने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई आईपीएल 2025 को 25 मई तक खत्म करने की योजना बना रहा है। इसके लिए बोर्ड ने सभी टीमों को मंगलवार तक अपने-अपने आयोजन स्थलों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं, ताकि टूर्नामेंट को तय कार्यक्रम के मुताबिक फिर से शुरू किया जा सके।

डबल हेडर मैचों का प्लान

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजी को मंगलवार तक अपने-अपने वेन्यू पर पहुंचने का निर्देश दिया है। पंजाब किंग्स के लिए अलग वेन्यू निर्धारित किया जाएगा, इसलिए उनका वेन्यू फिलहाल फाइनल नहीं हुआ है। बीसीसीआई आईपीएल 2025 को समय पर समाप्त कराने के लिए डबल हेडर मैच कराने की योजना बना रहा है, ताकि टूर्नामेंट का शेड्यूल सही समय पर पूरा हो सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल चेयरमैन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई जल्द से जल्द आईपीएल को फिर से शुरू करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, "अब जब संघर्ष विराम हो गया है, तो हम आईपीएल को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। अगर इसे तुरंत आयोजित किया जा सकता है, तो हमें आयोजन स्थलों, तारीखों और अन्य व्यवस्थाओं पर फैसला करना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सरकार से सलाह लेनी होगी।"

आईपीएल 2025 इस तारीख से होगा शुरू

बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, आईपीएल 2025 के बचे हुए मुकाबले 16 मई से फिर से शुरू हो सकते हैं और फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जा सकता है। पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण 9 मई को आईपीएल को सस्पेंड करना पड़ा था। तब बीसीसीआई ने कहा था कि देश इस समय युद्ध की स्थिति में है और ऐसे में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना उपयुक्त नहीं है।

Related to this topic: