Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > IPL 2025

स्टार्क की घातक गेंदबाजी के बाद फाफ की दमदार बल्लेबाजी, दिल्ली ने SRH को 7 विकेट से किया धराशाय

स्टार्क की घातक गेंदबाजी के बाद फाफ की दमदार बल्लेबाजी, दिल्ली ने SRH को 7 विकेट से किया धराशायी...

स्टार्क की घातक गेंदबाजी के बाद फाफ की दमदार बल्लेबाजी दिल्ली ने srh को 7 विकेट से किया धराशायी

DC vs SRH Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी, जिससे हैदराबाद की मौजूदा सीजन में यह लगातार दूसरी हार बन गई। SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन बनाए थे, लेकिन दिल्ली ने 16वें ओवर में ही इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच में फाफ डु प्लेसिस ने अर्धशतक लगाते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी शानदार पारी ने SRH के अनिकेत वर्मा के 74 रनों की पारी को फीका कर दिया।

डु प्लेसिस और पोरेल की तूफानी पारियों ने SRH को किया धराशायी

दिल्ली कैपिटल्स ने 164 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया। टीम की ओर से जेक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस ने दमदार शुरुआत की, दोनों ने मिलकर 81 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। मैकगर्क ने 38 रन बनाए, जबकि फाफ डु प्लेसिस ने सिर्फ 27 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक पोरेल ने भी जोरदार प्रदर्शन करते हुए 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए और छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई। ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने IPL 2025 में अपना पहला मैच खेलते हुए केवल 5 गेंदों में 15 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस धमाकेदार जीत के साथ दिल्ली ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।

मिचेल स्टार्क पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे

दिल्ली कैपिटल्स की जीत की बुनियाद मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी ने रखी। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख बल्लेबाजों ट्रेविस हेड, ईशान किशन और नितीश कुमार रेड्डी समेत कुल 5 विकेट झटके। स्टार्क की इस जबरदस्त गेंदबाजी के आगे SRH के बल्लेबाज टिक नहीं सके। कुलदीप यादव ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए।

स्टार्क के इस घातक स्पेल के साथ ही वे पर्पल कैप की दौड़ में सबसे पहले नंबर पर आ गए हैं। उनकी इस प्रभावशाली गेंदबाजी ने दिल्ली की जीत को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई।

Related to this topic: