Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

आईपीएल में Abhishek Sharma का तूफान, सिर्फ 40 गेंदों में जड़ दिया शतक, तोड़ डाले रिकॉर्ड्स...

आईपीएल में Abhishek Sharma का तूफान, सिर्फ 40 गेंदों में जड़ दिया शतक, तोड़ डाले रिकॉर्ड्स...

आईपीएल में abhishek sharma का तूफान सिर्फ 40 गेंदों में जड़ दिया शतक तोड़ डाले रिकॉर्ड्स

Abhishek Sharma Century: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ चल रहे मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक ने सिर्फ 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया। ट्रेविस हेड के साथ उनकी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।

अभिषेक शर्मा की ऐतिहासिक पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने धमाकेदार खेल से इतिहास रच दिया। पहले उन्होंने 22 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और फिर अपनी काबिलियत साबित करते हुए महज 40 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। इस तूफानी पारी के दौरान अभिषेक ने 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से स्टेडियम में मौजूद हर दर्शक को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी शानदार पारी को देखकर स्टेडियम में खड़े होकर तालियां बजाई गईं और उनका अभिवादन किया गया।

 सबसे तेज़ शतक लगाने वालों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा का नाम भी जुड़ा

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ केवल 40 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बना ली है। इस लिस्ट में टॉप पर हैं क्रिस गेल, जिन्होंने 2013 में आरसीबी की ओर से सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोका था। इसके बाद यूसुफ पठान (37 गेंद), डेविड मिलर (38 गेंद), ट्रैविस हेड (39 गेंद), प्रियांश आर्य (39 गेंद) और अब अभिषेक शर्मा (40 गेंद) का नाम शामिल है। 

Related to this topic: