Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > IPL 2025

अभिषेक शर्मा से भिड़े दिग्वेश सिंह पर गिरी BCCI की गाज, ऐसी सजा पहले कभी किसी को नहीं मिली!

अभिषेक शर्मा से भिड़े दिग्वेश सिंह पर गिरी BCCI की गाज, ऐसी सजा पहले कभी किसी को नहीं मिली!

अभिषेक शर्मा से भिड़े दिग्वेश सिंह पर गिरी bcci की गाज ऐसी सजा पहले कभी किसी को नहीं मिली

BCCI Fine on Digvesh Singh Rathi and Abhishek Sharma: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 61वें मैच के दौरान अभिषेक शर्मा और दिग्वेश सिंह राठी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिग्वेश सिंह ने 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद अपने नोटबुक सेलिब्रेशन किया। दोनों खिलाड़ी इतने उग्र हो गए कि अगर अंपायर और साथी खिलाड़ी बीच-बचाव नहीं करते तो मामला बढ़ सकता था। इस घटना के बाद बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को सजा दी है, जिसमें दिग्वेश सिंह को ऐसी सजा मिली है जो इस सीजन में अब तक किसी खिलाड़ी को नहीं मिली है।

दिग्वेश सिंह पर आईपीएल ने लगाया मैच फीस का 50% जुर्माना

आईपीएल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज दिग्वेश सिंह को गंभीर अनुशासन उल्लंघन के आरोप में कड़ी सजा दी है। आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि दिग्वेश सिंह पर सोमवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण उनके मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह सजा इस सीजन में किसी खिलाड़ी को दी गई सबसे बड़ी आर्थिक पेनल्टी मानी जा रही है।

कुल 5 डिमेरिट अंक हो गए पूरे

आईपीएल 2025 के नियमों के अनुच्छेद 2.5 के अनुसार, दिग्वेश सिंह राठी को अपना तीसरा लेवल 1 अपराध करने के लिए 2 डिमेरिट अंक दिए गए हैं। इससे पहले, उन्होंने इस सीजन में दो अलग-अलग मैचों में कुल 3 डिमेरिट अंक अर्जित किए थे। 1 अप्रैल 2025 को पंजाब किंग्स के खिलाफ़ 1 अंक और 4 अप्रैल 2025 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ 2 अंक। अब उनके कुल डिमेरिट अंक 5 हो गए हैं।

दिग्वेश सिंह पर एक मैच का प्रतिबंध

आईपीएल 2025 में अनुशासन उल्लंघन के कारण दिग्वेश सिंह के खाते में अब कुल 5 डिमेरिट अंक हो गए हैं, जिसके कारण उन्हें एक मैच का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। इसका मतलब यह है कि दिग्वेश सुपर जायंट्स के अगले मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच 22 मई 2025 को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होना है, जिसमें दिग्वेश का न खेलना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।


अभिषेक शर्मा पर भी लगा जुर्माना

सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा को भी आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दंडित किया गया है। आईपीएल ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इस सीजन में आर्टिकल 2.6 के तहत अभिषेक का यह पहला लेवल 1 अपराध माना जा रहा है, जिसके कारण उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया है। आईपीएल में आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के मामले में मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है, जिसका सभी खिलाड़ियों को पालन करना होता है।