Breaking News
  • देशभर में आज हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाई जा रही है
  • इजराइली हमलों में अबतक लेबनान के 50 लोगों की मौत, 335 घायल
  • दो दिवसीय गुजरात दौरे पर आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत
  • मिडिल ईस्ट पर US-इजरायल का हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ-कनाडा पीएम
  • होर्मुज बंद, फिर भी भारत को नहीं होगी तेल की कमीः सूत्रों का दावा 60% सप्लाई दूसरे रास्तों से हो रही
  • ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट बंद किया: गुजरने वाले जहाजों पर हमला करने की चेतावनी

होम > विदेश

श्रीलंका तट के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी हमले का शक, 100+ लापता और दर्जनों घायल


श्रीलंका तट के पास ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी हमले का शक 100+ लापता और दर्जनों घायल

नई दिल्ली। श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास बुधवार को समुद्र में एक बड़ा हादसा हुआ। एक ईरानी जहाज पर कथित पनडुब्बी हमले के बाद 101 लोग लापता और 78 घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीलंकाई नौसेना ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया।

अमेरिका‑इज़राइल‑ईरान के बीच जारी युद्ध का पांचवां दिन है और इसी बीच भारतीय महासागर क्षेत्र में एक और गंभीर घटना सामने आई है। श्रीलंका के दक्षिणी तट से दूर समुद्र में एक ईरानी युद्धपोत (फ्रिगेट IRIS Dena) पर कथित तौर पर पनडुब्बी हमला हुआ, जिसके बाद वह डूब गया।  

घटना सुबह के समय हुई जब जहाज ने डिस्ट्रेस सिग्नल (आपातकालीन संदेश) भेजा, जिससे पता चला कि यह संकट में है। श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने तुरंत खोज‑बचाव अभियान शुरू किया, जिसमें कई युद्धक जहाज़ और एयरक्राफ्ट शामिल हैं। कई रिपोर्टों के मुताबिक कम से कम 79 लोगों को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आधिकारिक बयान में कहा गया कि 32 घायलों को चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों को गाले के अस्पताल में लाया गया है और इलाज चल रहा है, हालांकि एक व्यक्ति की मौत की भी पुष्टि हुई है। बचाव अभियान अभी जारी है और लापता लोगों को खोजने के प्रयास जारी हैं।

 रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि जहाज पर सवार लोगों की कुल संख्या और पूरी स्थिति का पता अभी चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग अभी भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है। विदेश मंत्री विजिता हेराथ ने संसद को बताया कि डूबते जहाज से कर्मियों को तट पर लाकर उपचार मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका इस घटना पर उचित कदम उठाएगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि हमले के पीछे कौन जिम्मेदार है और जहाज की पूरी पहचान क्या है। इस हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय और वैश्विक चिंता बढ़ गई है।  

अभी तक यह साफ नहीं है कि जहाज पर असल में पनडुब्बी से हमला हुआ था या यह कोई दुर्घटना थी। श्रीलंका सरकार ने कहा है कि बचाव ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन कारण और जिम्मेदार पक्ष के बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि यह जहाज भारतीय नौसेना के एक कार्यक्रम से लौट रहा था, और उस समय लगभग 180 लोग जहाज पर सवार थे।

श्रीलंकाई और ईरानी अधिकारियों की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related to this topic: