Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: 2 नेशनल गार्ड्स घायल, ट्रम्प बोले यह आतंकी हमला

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी: 2 नेशनल गार्ड्स घायल, ट्रम्प बोले यह आतंकी हमला

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग में 2 नेशनल गार्ड्स घायल। अफगान शरणार्थी गिरफ्तार, ट्रम्प ने इसे आतंकी हमला बताते हुए सख्त कदम उठाए।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी 2 नेशनल गार्ड्स घायल ट्रम्प बोले यह आतंकी हमला

बुधवार दोपहर व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। हमले में नेशनल गार्ड्स के दो जवान गंभीर रूप से घायल हु गए। हमलावर अफगान शरणार्थी रहमानुल्लाह लाकनवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर सनसनी

FBI के मुताबिक, आरोपी स्टेशन के पास कुछ देर तक चुपचाप इंतज़ार करता रहा और फिर दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उसने पहले एक महिला गार्ड को सीने में, फिर सिर में गोली मारी। इसके बाद उसने दूसरे गार्ड को निशाना बनाया। उसी वक्त पास मौजूद तीसरे गार्ड ने चार राउंड फायर किए, जिसके बाद लाकनवाल जमीन पर गिर पड़ा और तुरंत काबू में आ गया। हमलावर भी गोली लगने से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।

कौन है आरोपी रहमानुल्लाह लाकनवाल?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लाकनवाल का बचपन अफगानिस्तान से 2021 में अमेरिका आया और वॉशिंगटन के पास बेलिंगहैम में अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता था। उसके एक रिश्तेदार ने बताया कि वह अफगान सेना में एक दशक तक काम कर चुका था और इस दौरान अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज के साथ कई ऑपरेशनों में शामिल रहा।


यह मानवता के खिलाफ अपराध- ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है। उन्होंने कहा जो भी इस हमले में शामिल है, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। साथ ही, उन्होंने पूरे देश में अफगान शरणार्थियों की एंट्री तुरंत रोकने का ऐलान कर दिया।

500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड्स की तैनाती

हमले के बाद पेंटागन को आदेश दिया गया कि वॉशिंगटन D.C. में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 500 अतिरिक्त गार्ड्स भेजे जाएं। न्यूज एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि एक घायल गार्ड के सिर में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Related to this topic: