Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > विदेश

US Warns Biggest Attack on Iran

ईरान पर आज सबसे भीषण हमला! अमेरिका की चेतावनी, लारीजानी बोले– हमें खत्म करने वाले खुद मिट जाएंगे

ईरान पर अमेरिका के सबसे बड़े हमले की चेतावनी। रक्षा मंत्री ने कहा फाइटर जेट और बमवर्षक होंगे शामिल। ईरान ने पलटकर कहा– धमकियों से नहीं डरेंगे।


ईरान पर आज सबसे भीषण हमला अमेरिका की चेतावनी लारीजानी बोले– हमें खत्म करने वाले खुद मिट जाएंगे

US Major Attack Threat In Iran |

मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। युद्ध के 11वें दिन अमेरिका ने साफ संकेत दिया है कि मंगलवार को ईरान पर अब तक के सबसे बड़े और सबसे तीव्र हमले किए जा सकते हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि इस हमले में बड़ी संख्या में फाइटर जेट और बमवर्षक विमान शामिल होंगे। उनके मुताबिक ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर हो रही है, लेकिन फिर भी लड़ाई जारी है।

दूसरी तरफ ईरान ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारीजानी ने कहा कि उनका देश धमकियों से डरने वाला नहीं है।

पेंटागन से आया कड़ा बयान

पेंटागन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि मंगलवार का दिन ईरान के लिए बेहद भारी पड़ सकता है। उनके मुताबिक अमेरिकी सेना बड़े पैमाने पर हवाई हमले की तैयारी में है। इसमें कई फाइटर जेट और लंबी दूरी के बमवर्षक विमान शामिल होंगे। अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले 24 घंटों में ईरान की तरफ से मिसाइल दागने की संख्या पहले की तुलना में काफी कम रही है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि उसकी हमलावर क्षमता पर असर पड़ा है।

ईरान का पलटवार, धमकियों से नहीं डरेंगे

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में कई ताकतवर देशों ने ईरान को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन कोई सफल नहीं हुआ। लारीजानी ने अमेरिकी नेतृत्व को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ईरान को मिटाने की बात कर रहे हैं, उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि कहीं ऐसा न हो कि इस कोशिश में वे खुद ही खत्म हो जाएं।

अमेरिका के तीन बड़े सैन्य लक्ष्य

अमेरिकी सेना के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि इस सैन्य अभियान के तीन मुख्य लक्ष्य हैं। पहला लक्ष्य ईरान की मिसाइल क्षमता को पूरी तरह कमजोर करना है। दूसरा लक्ष्य ईरानी नौसेना पर दबाव बनाना है। वहीं, तीसरा लक्ष्य ईरान के सैन्य ठिकानों के अंदर तक कार्रवाई करना है। जनरल केन के बयान से साफ है कि अमेरिका अब इस सैन्य अभियान को और तेज करने की तैयारी में है।

खाड़ी देशों में भी बढ़ा तनाव

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव का असर आसपास के देशों पर भी दिखाई देने लगा है। कतर के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसकी ओर आ रही एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया। इसके बाद नागरिकों को एहतियात के तौर पर घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है ताकि किसी भी संभावित हमले को रोका जा सके।

Related to this topic: