Breaking News
  • काशी में जलती चिताओं की भस्म से होली: नरमुंड, चश्मा लगाकर आए संन्यासी, 3 लाख टूरिस्ट पहुंचे
  • अफ्रीकी देश बोत्सवाना से लाए 9 चीते: केंद्रीय वन मंत्री ने कूनो में छोड़ा
  • T20 वर्ल्डकपः सुपर-8 में आज SL vs PAK मैच:श्रीलंका टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
  • कांग्रेस के कुकर्मों को देश माफ नहीं करेगा, ये अब INC नहीं, मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस- पीएम मोदी
  • पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष में दावा: 300 की मौत, 500 घायल

होम > विदेश

US-Israel vs Iran: 400 Missiles Launched

अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान: जवाबी हमले में 400 मिसाइलें, अमेरिकी बेस भी निशाने पर

ईरान ने इजराइल और UAE-कतर-बहरीन में अमेरिकी बेस पर पलटवार किया। करीब 400 मिसाइलें दागी गईं। अमेरिका-इजराइल का जॉइंट ऑपरेशन जारी, खामेनेई सुरक्षित स्थान पर।


अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान जवाबी हमले में 400 मिसाइलें अमेरिकी बेस भी निशाने पर

इजराइल और अमेरिका के हमले के 24 घंटे बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। शनिवार सुबह ईरान के कई शहरों पर इजराइल के एयरस्ट्राइक के बाद, ईरान ने पलटवार किया और इजराइल सहित कतर, बहरीन और UAE में अमेरिकी बेस पर मिसाइलें दागीं। अब तक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 400 मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। ईरान की ओर से यह हमला मुख्य रूप से इजराइल के खुफिया मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के दफ्तर और परमाणु ऊर्जा संगठन को निशाना बनाकर किया गया। हमले के बाद खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है।

अमेरिका और इजराइल का जॉइंट मिलिट्री एक्शन

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह इजराइल और अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभियान है। इजराइल ने अपने नए ऑपरेशन का नाम रखा है 'लियोनस् रोर' यानी शेर की दहाड़। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि यह कार्रवाई उनके देश और नागरिकों को खतरे से बचाने के लिए की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना ईरान के मिसाइल प्रोग्राम को निशानाबंद कर रही है और मिसाइलों को नष्ट करने के लिए लगातार ऑपरेशन कर रही है।

ईरान का जवाब और क्षेत्रीय असर

ईरान ने पलटवार करते हुए इजराइल और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। कतर, बहरीन और UAE में अमेरिकी मिलिट्री बेस को भी निशाना बनाया गया। इस हमले से आसपास के देशों में भी सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिए गए हैं।इजराइल में एयरस्ट्राइक अलर्ट जारी किया गया है। वहां की जनता से घरों में रहने और सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की गई है। ईरान ने भी अपनी एयरस्पेस को खाली करवा लिया है और सभी उड़ानों को रोक दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। हालांकि क्षेत्रीय देशों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस बीच, सोशल मीडिया पर इजराइल और ईरान के हमलों की वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फुटेज में तेहरान में धुएं का गुबार और इजराइल में अलर्ट सिस्टम चालू देखा गया।

Related to this topic: