Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > विदेश

Trump Iran Hormuz Deadline Threat Escalates Tensio

होर्मुज खोलने की अमेरिकी डेडलाइन खत्म, ट्रम्प बोले- समझौता नहीं तो ब्रिज-पावर प्लांट करेंगे तबाह

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर, ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन दी। चेतावनी न मानने पर बड़े सैन्य हमले संभव, वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर।


होर्मुज खोलने की अमेरिकी डेडलाइन खत्म ट्रम्प बोले- समझौता नहीं तो ब्रिज-पावर प्लांट करेंगे तबाह 

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच टकराव निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रारा द्वारा दी गई होर्मुज स्ट्रेट खोलने की डेडलाइन आज समाप्त हो रही है। ट्रम्प ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि ईरान तय समय तक रास्ता नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना सकता है। इसमें पावर प्लांट, पुल और अन्य रणनीतिक ठिकाने शामिल हैं।

‘एक रात में खत्म कर सकते हैं’

ट्रम्प ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ स्पष्ट सैन्य योजना है। उन्होंने दावा किया कि जरूरत पड़ने पर “हर ब्रिज और हर पावर प्लांट को कुछ ही घंटों में तबाह किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई 4 घंटे के भीतर पूरी हो सकती है, हालांकि अमेरिका ऐसा नहीं चाहता। ट्रम्प ने यह भी कहा कि यदि ईरान अमेरिकी शर्तें मान लेता है, तो युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।अमेरिकी समयानुसार मंगलवार रात 8 बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है, जो भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:30 बजे तक माना जा रहा है।

ईरान ने कहा: सीजफायर नहीं, स्थायी समाधान चाहिए

ईरान ने अमेरिका के दबाव के बीच स्पष्ट किया है कि वह केवल अस्थायी सीजफायर के पक्ष में नहीं है।ईरानी नेतृत्व का कहना है कि वह इस संघर्ष में खुद को मजबूत स्थिति में मानता है और भविष्य में हमलों को रोकने के लिए ठोस गारंटी चाहता है।ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के संचालन में बदलाव, जहाजों पर टैक्स लगाने का अधिकार और आर्थिक प्रतिबंध हटाने की मांग भी रखी है।

इजराइल और ईरान के बीच हमले तेज

इजराइल ने ईरान के बुशहर नेवी बेस समेत कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। वहीं, ईरान ने इजराइल के पेटाह टिकवा शहर पर मिसाइल हमले किए, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई.दोनों देशों के बीच बढ़ती सैन्य कार्रवाई ने क्षेत्रीय युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है।

UN में होर्मुज पर प्रस्ताव, वैश्विक चिंता बढ़ी

United Nations सुरक्षा परिषद में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर प्रस्ताव पर आज वोटिंग होनी हैप्रस्ताव में ईरान से अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग में बाधा न डालने और कॉमर्शियल जहाजों की आवाजाही बनाए रखने की अपील की गई है।हालांकि, वीटो की आशंका के चलते प्रस्ताव को पहले के मुकाबले नरम किया गया है।

लेबनान में 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, लेबनान में अब तक 11 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। यह देश की कुल आबादी का बड़ा हिस्सा है.रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है।

 

Related to this topic: