Breaking News
  • महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म पारा 45°C पहुंचा, MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट
  • उत्तर प्रदेश में 44 ASP अफसरों के तबादले, श्रेष्ठा ठाकुर को ATS लखनऊ भेजा
  • MP की 23634 पंचायतों, 444 तहसीलों में लगेंगे विंड सिस्टम, हर 15 मिनट में मौसम और बारिश की जानकारी मिलेगी
  • उत्तर प्रदेश में 40 IAS के ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
  • तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 की मौत, रेसक्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
  • अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा, ईरान ने कहा- जल्द जवाब देंगे

होम > विदेश

Trump-Munir Call Over Hormuz Blockade Tension

होर्मुज पर टेंशन हाई: ट्रम्प-मुनीर की फोन कॉल, नाकाबंदी पर अटकी ईरान-अमेरिका वार्ता

ट्रम्प और पाक आर्मी चीफ मुनीर के बीच होर्मुज नाकाबंदी पर अहम बातचीत। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच वार्ता पर सस्पेंस गहराया।


होर्मुज पर टेंशन हाई ट्रम्प-मुनीर की फोन कॉल नाकाबंदी पर अटकी ईरान-अमेरिका वार्ता

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर नई हलचल सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई, जिसमें नाकाबंदी और शांति वार्ता पर चर्चा हुई।

ट्रम्प-मुनीर बातचीत में क्या हुआ

सूत्रों के मुताबिक, आसिम मुनीर ने ट्रम्प से साफ कहा कि अगर होर्मुज पर नाकाबंदी जारी रहती है, तो ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। इस पर ट्रम्प ने जवाब दिया कि वे इस मुद्दे पर विचार करेंगे। दोनों नेताओं के बीच हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

होर्मुज बना तनाव का केंद्र

दरअसल, अमेरिका ने ईरान के पास समुद्री क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी है। इसके जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, जिससे वैश्विक समुद्री व्यापार और तेल आपूर्ति पर असर पड़ने लगा है। तनाव की बड़ी वजह ईरानी जहाज ‘टूस्का’ को अमेरिकी कार्रवाई में कब्जे में लेना भी है। ईरान ने इसे समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है और जवाब देने की चेतावनी दी है।

वार्ता पर सस्पेंस, पाकिस्तान में बैठक अनिश्चित

होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में प्रस्तावित अमेरिका-ईरान वार्ता का दूसरा दौर अब अनिश्चित नजर आ रहा है। ईरान ने अमेरिकी नाकाबंदी को सीजफायर उल्लंघन बताया है, जिससे बातचीत की उम्मीद कमजोर पड़ गई है। हालांकि कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बैकडोर कूटनीति जारी है और अस्थायी समझौते की कोशिश हो रही है, जिससे आगे की बातचीत के लिए समय मिल सके। 

24 घंटे के बड़े अपडेट्स

  • ईरान ने होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग की, भारत ने विरोध दर्ज कराया
  • होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, वैश्विक व्यापार प्रभावित
  • शांति वार्ता के दूसरे दौर पर संशय
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल
  • ट्रम्प की चेतावनी ईरान के पास समझौते का आखिरी मौका

मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव अब वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। तेल की कीमतों में तेजी और समुद्री रास्तों में बाधा से कई देशों की चिंता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं, अगर कूटनीतिक प्रयास सफल नहीं होते।

Related to this topic: