Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > विदेश

Tibet Dam Burst: Nepal Flood Alert

Nepal Flood Alert: नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, तिब्बत में फिर टूटी झील; लोगों को सुरक्षित जगह जाने की अपील

तिब्बत में फिर झील टूटने से नेपाल की त्रिशूली नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है।


nepal flood alert नेपाल में बाढ़ का खतरा बढ़ा तिब्बत में फिर टूटी झील लोगों को सुरक्षित जगह जाने की अपील

Tibbet Dam Bust Nepal Flood Alert |

नेपाल। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ का खतरा एक बार फिर गंभीर हो गया है। तिब्बत की ओर स्थित एक झील के टूटने की सूचना के बाद त्रिशूली नदी के निचले इलाकों में अचानक बाढ़ आने की आशंका बढ़ गई है। नेपाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है।

नेपाल पुलिस ने लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और आसपास के लोगों को भी खतरे की जानकारी देने के लिए कहा गया है।

रसुवा के सीडीओ ने की पुष्टि

नेपाली मीडिया के अनुसार, रसुवा जिले के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने झील टूटने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जानकारी सीधे चीनी अधिकारियों से मिली है। सीडीओ के मुताबिक, नदी किनारे रहने वाले लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए सर्कुलर जारी किया जा चुका है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।

कहां टूटी झील?

जानकारी के अनुसार, यह झील चीन में चोचेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी थी। दोनों नदियों को त्रिशूली नदी प्रणाली की ऊपरी सहायक नदियों के रूप में जाना जाता है। झील टूटने के बाद पानी तेजी से इन नदियों में पहुंच रहा है। इससे त्रिशूली नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने की आशंका है। इसी वजह से नदी किनारे बसे गांवों और बस्तियों को खाली करने तथा पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Related to this topic: