Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > विदेश

ताजमहल पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी

ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी, डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीर; टूरिस्टों से फोटो डिलीट करवाए गए

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना ने ताजमहल का दीदार किया, डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई, सुरक्षा के चलते टूरिस्टों से तस्वीरें डिलीट करवाई गईं।


ताजमहल देखने पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीर टूरिस्टों से फोटो डिलीट करवाए गए

आगरा में बुधवार सुबह का नज़ारा थोड़ा अलग था। आम दिनों की तरह पर्यटकों की भीड़ तो थी, लेकिन सुरक्षा का घेरा कुछ ज्यादा सख्त दिखा। वजह थीं थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना, जो ताजमहल का दीदार करने पहुंचीं। सफेद संगमरमर की इमारत को सामने देखकर राजकुमारी कुछ पल के लिए ठिठक गईं। उन्होंने खुद अपने कैमरे से ताज की तस्वीरें लीं, फिर मशहूर डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। उनके साथ पूरा प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था।

सुरक्षा इतनी कड़ी कि टूरिस्टों से फोटो डिलीट

राजकुमारी की मौजूदगी के दौरान सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। बताया जा रहा है कि उनके इशारे पर किसी भी पर्यटक को फोटो या वीडियो बनाने की इजाजत नहीं दी गई। कुछ विदेशी टूरिस्टों ने दूर से तस्वीरें ले लीं थीं, लेकिन बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उनसे मोबाइल में मौजूद फोटो डिलीट करवा दिए। इस दौरान हल्की बहस भी हुई, हालांकि माहौल ज्यादा देर तक गरम नहीं रहा, ताजमहल में राजकुमारी करीब एक घंटे तक रहीं। सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका काफिला आगरा फोर्ट के लिए रवाना हुआ, जहां कुछ समय के लिए आम पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई।

आईटीसी मुगल में ठहराव, अमर विलास में डिनर

राजकुमारी मंगलवार शाम ही आगरा पहुंच गई थीं। खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे फतेहाबाद रोड स्थित आईटीसी मुगल होटल गया, जहां उन्होंने नाइट स्टे किया, बताया गया कि उन्होंने होटल अमर विलास में डिनर किया था। पूरा कार्यक्रम प्रोटोकॉल के तहत तय था, और सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे।

जयपुर-जोधपुर में भी देखा शाही वैभव 

आगरा से पहले राजकुमारी ने राजस्थान के जयपुर और जोधपुर में तीन दिन बिताए। जयपुर में उन्होंने आमेर महल का भ्रमण किया। दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, शीश महल और मानसिंह महल को करीब से देखा, अरावली की पहाड़ियों और केसर क्यारी की बागवानी की उन्होंने खुलकर तारीफ की। खासतौर पर प्राचीन जल संरक्षण व्यवस्था को उन्होंने बहुत उपयोगी बताया। जोधपुर में उन्होंने मेहरानगढ़ किला और जसवंत थड़ा देखा। किले की स्थापत्य कला और इतिहास ने उन्हें खासा प्रभावित किया। सोमवार शाम को उन्होंने एक शोरूम से आभूषण भी खरीदे।

फैशन डिजाइनर भी, सेना में मेजर भी

थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नरिरत्ना सिर्फ शाही परिवार की सदस्य ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैशन डिजाइनर भी हैं। उनका खुद का लग्जरी फैशन ब्रांड है, जो कई देशों में जाना जाता है। वह थाईलैंड की शाही सेना में मेजर के पद पर भी कार्यरत हैं। घुड़सवारी में दक्ष हैं और खेल, कला व संस्कृति में गहरी रुचि रखती हैं। 

Related to this topic: