सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का जोश के साथ उत्साहवर्धन करेंगे ब्रजवासी

सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का जोश के साथ उत्साहवर्धन करेंगे ब्रजवासी

By : Swadesh Bhopal
सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का जोश के साथ उत्साहवर्धन करेंगे ब्रजवासी

श्री बागेश्वर धाम में सरकार धीरेंद्र शास्त्री द्वारा आयोजित सनातन हिंदू एकता पदयात्रा को लेकर पूरे ब्रज क्षेत्र में जोश और आस्था का माहौल दिखाई दे रहा है। यात्रा का शुभारंभ सात नवंबर को नई दिल्ली के छतरपुर स्थित मां कात्यानी देवी मंदिर से होगा और 16 नवंबर को यह यात्रा वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में समापन करेगी। यात्रा में लाखों श्रद्धालु जुड़ेंगे।

लोगों से यात्रा में जुडऩे का आवाहन

आगरा के सनातनी एकता संयोजक पुष्कल गुप्ता के नेतृत्व में हजारों सनातनी इस यात्रा में शामिल होंगे। नगरवासियों से यात्रा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का भी आवाहन किया जा रहा है। सनातनी लोग यात्रा में जुड़ने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं। अब तक शहर के हजारों लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

यात्रा में प्रतिदिन तय होगी 15 किमी की दूरी

पुष्कल गुप्ता ने बताया कि नई दिल्ली से संचालित सनातन पद यात्रा में 10 पड़ाव बनाए गए हैं। दिन के पड़ाव पर भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है, वहीं रात्रि विश्राम अगले पड़ाव पर होगा। प्रतिदिन यात्रा दो भागों में संचालित होगी, प्रत्येक भाग में सात से नौ किमी की दूरी तय की जाएगी। पूरे दिन में कुल 15 किमी की दूरी तय की जाएगी। हर पड़ाव पर भजन संध्या, कथा प्रवचन और आरती का आयोजन होगा।

सात बिंदुओं के संकल्प पर केंद्रित होगी यात्रा

पुष्कल गुप्ता ने बताया कि यात्रा सात बिंदुओं पर केंद्रित रहेगी

सामाजिक समरसता

मां यमुना की स्वच्छता

ब्रजधाम क्षेत्र का मांस-मदिरा मुक्त होना

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर गौ अभयारण्य बनाना

पुराने वृंदावन की स्थापना एवं मंदिरों और रज की सुरक्षा

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने का संकल्प

संबंधित सामग्री

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

Dhirendra Shastri: श्रीकृष्ण पर बयान देकर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, हाथ जोड़कर मांगी माफी

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में आ गए। कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि ठाकुरजी तीन जगह से टेढ़े हैं...

Nov 02, 2026
Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

Sanatan Rath Yatra: छत पर खड़े रहोगे क्या? दमोह में फूल बरसाती भीड़ के बीच शास्त्री का बड़ा सवाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की रथयात्रा तीसरे दिन दमोह के हटा से रवाना हुई। यात्रा में उन्होंने कहा कि मुसीबत में घर से न निकलने वाले सबसे बड़े बुजदिल हैं।

Oct 13, 2026
Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

Bageshwar baba Appeal: धीरेंद्र शास्त्री की अपील, महिलाएं बागेश्वर धाम अकेली न आएं, सेवादारों पर भी न करें भरोसा

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने महिला श्रद्धालुओं से अकेले न आने और सेवादारों या अनजान लोगों पर भरोसा न करने की अपील की है। उन्होंने सतर्क रहने को कहा।

Oct 04, 2026
Bageshwar Dham Yatra: हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालें रथ यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

Bageshwar Dham Yatra: हिंदू राष्ट्र के लिए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालें रथ यात्रा, इन जिलों से गुजरेगी

छतरपुर के बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक विशाल 'रथ यात्रा' निकालने का ऐलान किया है।

Sep 21, 2026
Milk Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका! दूध-घी-पनीर से लेकर मिठाईओं तक के बढ़ेंगे दाम

Milk Price Hike: त्योहार से पहले महंगाई का झटका! दूध-घी-पनीर से लेकर मिठाईओं तक के बढ़ेंगे दाम

देशभर समेत उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी से पहले दूध, घी, पनीर, मक्खन और खोया महंगा हो गया है। मिठाइयों के दाम 10-15% तक बढ़ सकते हैं।<br/>

Aug 14, 2026