Modi Indonesia Visit Updates

इंडोनेशिया यात्रा में ब्रह्मोस समेत 20 बड़े समझौते, PM मोदी संसद से दिया विकास और साझेदारी का संदेश

इंडोनेशिया दौरे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित किया। दोनों देशों के बीच रक्षा समेत 20 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए और रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

इंडोनेशिया यात्रा में ब्रह्मोस समेत 20 बड़े समझौते, PM मोदी संसद से दिया विकास और साझेदारी का संदेश

PM Modi Massage in Indonesia

भारत और इंडोनेशिया ने रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जकार्ता यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, कृषि, अंतरिक्ष और डिजिटल सहयोग समेत 20 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के रिश्तों को भविष्य की वैश्विक साझेदारी का मजबूत आधार बताया।

दौरे के दूसरे दिन संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया केवल ऐतिहासिक रूप से नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों और अवसरों के लिए भी स्वाभाविक साझेदार हैं।

रक्षा से डिजिटल सहयोग तक बढ़ा दायरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी में जिन समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, उनमें ब्रह्मोस मिसाइल सहयोग, रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा और अंतरिक्ष जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। दोनों नेताओं ने इन समझौतों को द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने वाला कदम बताया।

इंडोनेशिया ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' से सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों देशों के मजबूत रिश्तों और क्षेत्रीय सहयोग को नई पहचान देने वाला माना जा रहा है।

संसद में लोकतंत्र और विकास पर दिया संदेश

इंडोनेशिया की संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत विस्तारवाद नहीं बल्कि विकासवाद की नीति पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की राजधानियां भले हजारों किलोमीटर दूर हों, लेकिन समुद्री सीमाएं उन्हें बेहद करीब लाती हैं। उनके अनुसार समुद्र दोनों देशों के बीच दूरी नहीं बल्कि सहयोग का सेतु है।

व्यापार और युवाओं के लिए नए अवसर

प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार 25 अरब डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। उन्होंने कहा कि 100 से अधिक भारतीय कंपनियां इंडोनेशिया में काम कर रही हैं और अभी भी आर्थिक सहयोग की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। डिजिटल टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, समुद्री व्यापार और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ने से दोनों देशों के युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर खुल सकते हैं।

आतंकवाद और ग्लोबल साउथ पर साझा रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता दोहराई और पहलगाम आतंकी हमले के समय भारत के समर्थन के लिए इंडोनेशिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ा रहे हैं। साथ ही दोनों देशों को ग्लोबल साउथ की मजबूत आवाज बताते हुए उन्होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और युवा आबादी के दम पर दोनों देश वैश्विक स्थिरता और मानवता के भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026