Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह

भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह

भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह

Rawalpindi Stadium Destroyed in India Attack : इस्लामाबाद। भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह हो गया है। भारत के इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाक सेना ने इस बात को कंफर्म किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने लाहौर समेत कुल 10 पाकिस्तानी शहरों में हमले किए हैं। इनमें रावलपिंडी भी शामिल है। इस हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह हो गया है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने इससे इनकार किया है।

पाकिस्तान सरकार ने इंडिया द्वारा किये गए ड्रोन हमले को आसमानी बिजली गिरना बताया है लेकिन वहां के नागरिकों ने ही पाक सरकार की पोल खोल दी है। सोशल मीडिया पर इस हमले से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पाकिस्तानी युवक कहता सुनाई दे रहा है कि, पंजाब पुलिस यहां खड़ी है। मैंने अंदर जाने की कोशिश की है। ये लोग इतने नालायक है मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे है। यहां ड्रोन से हमला हुआ है। इनका कहना है कि, आसमान से बिजली गिरी है। शर्म नहीं आती इन लोगों को झूठ बोलते हुए।

बता दें कि, इस स्टेडियम में आज (गुरुवार, 8 मई को) रात 8 बजे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था। इस मैच में पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने हैं लेकिन इस हमले से मची तबाही के बाद अब इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।  




Related to this topic: