Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > विदेश

China : पाकिस्तानी जनरल मुनीर विक्ट्री डे परेड में पहुंचे, जिनपिंग बोले - चीन किसी से नहीं डरता

China : पाकिस्तानी जनरल मुनीर विक्ट्री डे परेड में पहुंचे, जिनपिंग बोले - चीन किसी से नहीं डरता

china  पाकिस्तानी जनरल मुनीर विक्ट्री डे परेड में पहुंचे जिनपिंग बोले - चीन किसी से नहीं डरता

वेब डेस्क। दूसरे विश्वयुद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ मिली जीत की 80वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में चीन का विक्ट्री डे परेड बुधवार को थियानमेन चौक पर हुआ। इस बहाने चीन ने बड़ा सैन्य परेड का प्रदर्शन करते हुए दुनिया को लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और न्यू इलेक्ट्रानिक वारफेयर सहित आधुनिक हथियार दिखाए। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सहित मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव सहित 26 देशों के शीर्ष नेता मौजूद रहे। साथ ही पाकिस्तानी सेना के जनरल असीम मुनीर भी विक्ट्री डे परेड में शामिल हुए।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस अवसर पर कहा कि चीन को आगे बढ़ने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि उनका देश किसी धौंस जमानेवाले से डरता नहीं है और हमेशा आगे बढ़ता रहता है। उन्होंने कहा कि यह एक नई यात्रा, नया युग है।

इस अवसर पर चीन ने अबतक का सबसे बड़ा सैन्य परेड करते हुए आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया। जिसमें जे 20 और जे 35 जैसे लड़ाकू विमान, डीएफ 31 एजी और डीएफ 41 बैलिस्टिक मिसाइलें, डीएफ-जेडएफ हाइपरसोनिक मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम, टैंक और बख्तरबंद वाहन शामिल हैं। परेड में 10 हजार से ज्यादा सैनिक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापान ने अमेरिका के परमाणु हमले के बाद 15 अगस्त 1945 को समर्पण किया था जिसके बाद 2 सितंबर 1945 को चीन के खिलाफ भी हार स्वीकार कर ली। इसी उपलक्ष्य में चीन विक्ट्री डे परेड मनाता रहा है।