Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > विदेश

पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा के CM सोहेल अफरीदी के साथ फिर मारपीट

पाकिस्तान: खैबर-पख्तूनख्वा के CM सोहेल अफरीदी के साथ फिर मारपीट

पाकिस्तान खैबर-पख्तूनख्वा के cm सोहेल अफरीदी के साथ फिर मारपीट

पाकिस्तान में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में खैबर-पख्तूनख्वा (KP) के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी और उनके प्रतिनिधियों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अफरीदी और उनके प्रतिनिधियों को रोका और धक्का दिया जाता दिखाई दे रहा है।

मारपीट का वीडियो आया सामने

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मुख्यमंत्री अफरीदी अपने प्रतिनिधियों के साथ विधानसभा में प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, तभी उनके साथी फतेह उल्लाह बुर्की बीच में आते हैं। अफरीदी के प्रतिनिधि बुर्की के साथ भी मारपीट की जाती है और उन्हें विधानसभा से बाहर निकालने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, अन्य अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ दिया जाता है। पाकिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

लोकतंत्र खतरे में-अफरीदी

इस घटना के बाद अफरीदी ने मीडिया से कहा:“कोई भी लोकतांत्रिक सरकार ऐसा काम नहीं करती है। यह सीधे-सीधे मार्शल लॉ जैसा व्यवहार है। पाकिस्तान में लोकतंत्र खतरे में है।

उन्होंने पंजाब में कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की बात भी उठाई और इसे एक नकली सरकार के रूप में बताया। अफरीदी के अनुसार, उनके कार्यकर्ताओं के रास्ते रोके गए, वाहन रोक लिए गए और कुछ को गिरफ्तार किया गया।

पहले भी हुई थी मारपीट

सोहेल अफरीदी पर एक महीने पहले भी हमला किया गया था। 28 नवंबर को वह रावलपिंडी की अडियाला जेल में इमरान खान से मिलने गए थे, तब भी पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उस समय अफरीदी को जमीन पर गिराया गया और उनके बाल खींचे गए थे।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

पंजाब में मुस्लिम लीग नून की सरकार है, मरियम नवाज मुख्यमंत्री हैं। जबकि KP के मुख्यमंत्री अफरीदी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से हैं, जो इमरान खान की पार्टी है। अफरीदी का आरोप है कि पंजाब में कार्रवाई सेना के निर्देश पर की गई और PTI समर्थकों के ने हालात और बिगड़ गए.