Terrorist Abu Qatal killed : पाकिस्तान के झेलम इलाके में गोलीबारी हुई है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। मारे जाने वालों में लश्कर-ए-तैयबा का चीफ हाफिज सईद के भी शामिल होने की खबर है। हालांकि, हाफिज सईद की मौत की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मरने वाले में लश्कर का आतंकी अबु कताल शामिल है। पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की जिसमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
आतंकी अबु कताल की मौत लश्कर के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पाकिस्तान में हाफिज सईद का करीबी आतंकी अबू कताल रियासी हमले का मास्टरमाइंड था। जिसमें 9 लोग मारे गए थे और 41 घायल हुए थे। हाफिज सईद (लश्कर प्रमुख) के भतीजे नदीम उर्फ अबू क़ताल की पंजाब के झेलम में अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
कई सोशल मीडिया पोस्ट्स और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा के नेता हाफिज सईद को पाकिस्तान के झेलम में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार डाला है। किसी भी आधिकारिक बयान ने इन घटनाओं की पुष्टि नहीं की है, और स्थिति अभी भी अपुष्ट है।
हमलावरों ने मंगला बायपास के पास गोलीबारी की है। हमलावरों की पहचान भी सामने नहीं आई है। आतंकी अबू कताल भारत में हुए कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है। अज्ञात हमलावरों द्वारा उसकी हत्या भारत के लिए भी बड़ी खबर है।